फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Electricity

केबल बॉक्स फटने से दस घंटे ठप रही बिल्सी की बिजली

Sun, 02 Jan 2022 07:15 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 02 Jan 2022 07:15 PM IST
विज्ञापन
Electricity
बिल्सी। उझानी पावर स्टेशन से नगर क्षेत्र के बिजली उपकेंद्र को आ रही 33 केवीए लाइन पर लगा केबल बॉक्स रविवार सुबह छह बजे फटने से नगर क्षेत्र की बिजली आपूर्ति करीब दस घंटे तक पूरी तरह ठप रही। इसके कारण लोगों को काफी दिक्कत का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

रविवार सुबह उझानी पावर स्टेशन में मुख्य लाइन पर लगे केबल बॉक्स के अचानक फट जाने के बाद मुख्य लाइन में ब्रेक डाउन हो गया। इसके कारण नगर क्षेत्र की बिजली आपूर्ति करीब दस घंटे तक ठप रही। शाम को करीब चार बजे तक लाइन में हुए फाल्ट को दूर कर सप्लाई को सुचारु किया गया। इस दौरान लोगों को कई तरह की दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

लोगों का कहना है कि उझानी बिल्सी के बीच मुख्य लाइन में आए दिन फाल्ट होते रहते हैं। इससे नगर क्षेत्र की बिजली कई-कई घंटे तक बाधित रहती है। 26 अगस्त को भी लाइन पर लगा केबल बॉक्स फटने के कारण करीब 15 घंटे से अधिक समय आपूर्ति ठप रही थी। बार-बार हो रहे फाल्ट को ध्यान में रखते हुए नगरवासियों ने नगर क्षेत्र के बिजली उपकेंद्र को आ रही मुख्य लाइन को उझानी पावर स्टेशन से हटवाकर उलैया-हैदलपुर पावर स्टेशन से जुड़वाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इधर, जेई धर्मात्मा कुमार ने बताया कि मुख्य लाइन में आए फाल्ट को ठीक कर आपूर्ति सुचारू कर दी गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed