फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Electric current landed at the angle of the transformer, two farmers died after getting hit

Budaun News: ट्रांसफाॅर्मर के एंगल में उतरा करंट, चपेट में आकर दो किसानों की मौत

Sun, 21 Jan 2024 02:30 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 21 Jan 2024 02:30 AM IST
विज्ञापन
Electric current landed at the angle of the transformer, two farmers died after getting hit
मृतक विजय बहादुर। फाइल फोटो
उझानी (बदायूं)। खेत पर जाने के लिए निकले विजय बहादुर शर्मा और रामनरेश शाक्य निजी नलकूप के पास ट्रांसफाॅर्मर से सटे लोहे के एंगल में उतरे करंट की चपेट में आकर बुरी तरह झुलस गए। दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। एक राहगीर की सूचना पर दोनों के परिवार वाले और पुलिस मौके पर पहुंची। इस दौरान कुछ ग्रामीणों ने हंगामा भी किया।
विज्ञापन

हादसा शनिवार तड़के अल्लापुर चमारी गांव निवासी रमेश शाक्य के निजी नलकूप के पास हुआ। मृतक विजय बहादुर शर्मा (34) पुत्र स्व. होरीलाल और रामनरेश शाक्य (55) पुत्र स्व. खेमकरन गांव के निवासी थे। दोनों एक साथ तड़के करीब पांच बजे खेत में सिंचाई के लिए घर से निकले।
विज्ञापन

मेढ़ की चौड़ाई कम होने की वजह से दोनों ही ट्रांसफाॅर्मर से जुड़े लोहे के एंगल से छू गए। एंगल में करंट होने के कारण दोनों बुरी तरह झुलस गए। विजय के शरीर के तो कपड़े भी पूरी तरह जल गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

इधर, मौके पर ग्रामीणों की भीड़ लग गई। उन्होंने बिजली कर्मियों की भूमिका पर सवाल उठाते हुए हंगामा भी किया। सूचना के बाद पुलिस भी मौके पर पहुंची और शव कब्जे में ले लिए। जानकारी के बाद भी पावर कारपोरेशन का कोई अधिकारी-कर्मचारी मौके पर नहीं पहुंचा। प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम कराकर दोनों के शव उनके परिजनों को सौंप दिए गए हैं।
-
पांच साल की वंदना के सिर से उठा पिता का साया
विजय बहादुर चार भाइयों में सबसे छोटे मुकेश से बड़े थे। उनके पिता और पत्नी प्रीति का निधन हो चुका है। उनकी एक पांच साल की बेटी वंदना है। वह पिता की मौत से बदहवास है।

-
रामनरेश को अगले साल करना था बेटी का ब्याह
रामनरेश शाक्य की आठ संतानों में दो बेटियों की शादी हो चुकी है। तीन बेटों में अशोक, अर्पित और बबलू हैं। तीसरी बेटी की शादी उन्हें अगले साल करनी थी।
-
विद्युत सुरक्षा अनुभाग करेगा हादसे की जांच
हादसे की सूचना के बाद मौके पर जाने से स्थानीय अफसर कन्नी काटते रहे। एक्सईएन को भी अवगत कराया गया, लेकिन वह भी मौके पर नहीं पहुंचे। पूछे जाने पर एसडीओ अभिषेक राय ने बताया कि जेई ने हादसे के बारे में जानकारी एकत्र कर ली है। जेई से यह भी पता चला है कि न तो तार टूटा था और न ही ट्रांसफाॅर्मर बर्स्ट हुआ। जांच के लिए विद्युत अनुभाग के जिला मुख्यालय स्थित कार्यालय को अवगत करा दिया गया है। अब विद्युत सुरक्षा विभाग की टीम ही मौके पर पहुंचकर जांच करेगी।

मृतक विजय बहादुर। फाइल फोटो

मृतक विजय बहादुर। फाइल फोटो

मृतक विजय बहादुर। फाइल फोटो

मृतक विजय बहादुर। फाइल फोटो

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed