{"_id":"66ce609f079a96a88a0770c4","slug":"electric-current-fell-on-the-pole-five-year-old-innocent-died-badaun-news-c-123-1-sbly1018-124794-2024-08-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: खंभे में उतरा करंट, पांच साल की मासूम की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: खंभे में उतरा करंट, पांच साल की मासूम की मौत
Wed, 28 Aug 2024 04:56 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
Updated Wed, 28 Aug 2024 04:56 AM IST
विज्ञापन
तनु का फाइल फोटो।
दातागंज। खंभे में उतरे करंट की चपेट में आकर पांच साल की बच्ची की मौत हो गई। परिजनों ने पुलिस कार्रवाई करने से इन्कार कर दिया है।
गांव सेहरा निवासी राजपाल ने अपनी बेटी की शादी वजीरगंज के बगरैन गांव में की थी। रक्षाबंधन पर उनकी बेटी अपनी पांच साल की बेटी तनु को साथ लेकर घर आई थी। तनु मंगलवार को घर के सामने खेल रही थी। इसी बीच खंभे पर आ रहे करंट की चपेट में आ गई। मौके पर ही उसकी मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना पर बगरैन से तमाम लोग गांव पहुंच गए। थाना पुलिस भी मौके पर आ गई। इस बीच परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने से इन्कार कर दिया। बच्ची के शव को लेकर परिजन अपने गांव बगरैन चले गए। वहीं बच्ची के शव का दफन किया गया।
बिजली विभाग की लापरवाही से गई बच्ची का जान
-राजपाल का कहना है कि करीब चार दिन से खंभे पर करंट आ रहा था। इसकी शिकायत बिजली कर्मचारियों से की गई, लेकिन ठीक ताे दूर देखने तक कोई गांव नहीं आया। इसी लापरवाही से बच्ची की जान चली गई। बिजली विभाग के खिलाफ ग्रामीणों में रोष है। संवाद