फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   electrcity

गर्मी शुरू होते ही बिजली कटौती बढ़ी

Wed, 30 Mar 2022 12:31 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 30 Mar 2022 12:31 AM IST
विज्ञापन
electrcity
बिल्सी। गर्मी शुरू होते ही नगर और ग्रामीण क्षेत्र में बिजली कटौती बढ़ती जा रही है। कटौती से खेतों में खड़ी फसलों की सिंचाई भी समय से नहीं हो पा रही है। इसके कारण किसानों को ज्यादा परेशानी उठानी पड़ रही है। उन्होंने अधिकारियों से शीघ्र बिजली कटौती बंद करने की मांग की है।
विज्ञापन

किसानों का कहना है कि इन दिनों बिजली की जमकर कटौती की जा रही है। इस कारण खेतों में खड़ी मक्का, बाजरा, मेंथा की फसलें सिंचाई के अभाव में सूखती जा रहीं हैं। वहीं विभाग गर्मी के साथ बिजली की कटौती को बढ़ाता जा रहा है। इधर, नगर के लोगों का कहना है कि दस दिनों से बिजली कटौती की समस्या काफी बढ़ गई है। दिन में दो घंटे भी बिजली आपूर्ति नियमित रूप से नहीं चल पा रही। पूरे दिन बार-बार ट्रिपिंग का सिलसिला बना रहता है।
विज्ञापन

यहां बता दें कि नगर की अधिकतर लाइनें काफी जर्जर स्थिति में हैं जो मामूली लोड पड़ते ही टूटकर गिर जाती हैं। इससे बिजली आपूर्ति ठप हो जाती है। इसको लेकर कई बार लोगों ने अधिकारियों को अवगत कराया पर किसी ने उनकी इस समस्या को गंभीरता से नहीं लिया। इससे उनमें रोष है। उन्होंने डीएम से बिजली कटौती बंद कराने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इधर जेई दिनेश कुमार ने बताया कि नगर की जर्जर लाइन को बदलने को लेकर शासन को एस्टीमेट भेजा गया है। स्वीकृति मिल जाने पर लाइनों को बदलने का काम शुरू हो जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed