फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   election

मतगणना कार्मिकों को दिया गया प्रशिक्षण

Tue, 08 Mar 2022 02:16 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 08 Mar 2022 02:16 AM IST
विज्ञापन
election
बदायूं। विधानसभा की मतगणना को निष्पक्ष और पारदर्शितापूर्ण तरीके से कराने के लिए कलक्ट्रेट में कार्मिकों को डीएम दीपा रंजन, सीडीओ ऋषिराज की मौजूदगी में प्रशिक्षण दिया गया। इसमें कहा कि 10 मार्च को समय से सभी कार्मिक मंडी पहुंच जाएं। इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही नहीं होनी चाहिए।
विज्ञापन

सोमवार को आयोजित प्रशिक्षण में बताया गया कि सर्वप्रथम बैलेट बॉक्स खोलकर डाक मतपत्रों के 50-50 के बंडल बनाए जाएंगे। उसी के आधार पर उनकी गणना की जाएगी। डीएम ने मतगणना कार्मिकों से मतगणना प्रक्रिया को गंभीरतापूर्वक लेते हुए मतगणना संबंधी सभी कामों को निष्पक्ष तरीके से करने के निर्देश दिए गए। मतगणना से संबंधित सभी कार्मिको को 10 मार्च को सुबह छह बजे मंडी समिति पहुंचना होगा। उन्होंने मतगणना के दौरान भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशों का पालन करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सभी कार्मिक निर्धारित समय पर मतगणना स्थल पर पहुंचें। साथ ही मतगणना के दौरान पूरी सावधानी बरतें। किसी भी प्रकार की समस्या आने पर संबंधित सहायक रिटर्निंग ऑफिसर को बताएं।
विज्ञापन

-
इनकोर एप पर अपलोड होंगे नतीजे
बदायूं। निर्वाचन आयोग ने इस बार विधानसभा चुनाव मतगणना में कई बदलाव किए। पहले दिव्यांग और बुजुर्गों को घर से मतदान करने का अधिकार दिया तो वहीं नतीजे आने में देर न लगे इसके लिए इनकोर एप का उपयोग करने के निर्देश अधिकारियों को दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

अधिकारियों के अनुसार इस एप के माध्यम से समय की बचत होगी। इसके बारे में अधिकारियों को ट्रेनिंग दी जा चुकी है। सहायक निर्वाचन अधिकारी कृष्ण कुमार ने बताया कि एप के माध्यम से चुनाव आयोग की सीधी नजर सभी विधानसभा सीटों पर होगी। ऐसे में चुनाव आयोग को पल-पल की अपडेट मिलती रहेगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed