{"_id":"6204115839f7001d6f7920c6","slug":"election-badaun-news-bly4750078141","type":"story","status":"publish","title_hn":"12 दिव्यांगों और बुजुर्गों ने घर से किया मतदान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
12 दिव्यांगों और बुजुर्गों ने घर से किया मतदान
विज्ञापन
बदायूं। 14 फरवरी को होने वाले चुनाव में कुछ दिव्यांगों और बुजुर्गों ने मतदान केंद्र तक पहुंचने में असमर्थता जाहिर की थी। चुनाव आयोग के निर्देश पर ऐसे लोगों को चिह्नित कर उनका मतदान घर पर ही कराया जा रहा है। इसके तहत आठ फरवरी को 398 और बुधवार को 12 मतदाताओं ने मतदान किया। प्रशासन की वीडियोग्राफी भी कराई।
विधानसभा चुनाव 2022 में पहली बार दिव्यांग और 80 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के बुजुर्गों को बैलेट से सुविधा देने का निर्णय लिया गया। इस प्रक्रिया के तहत जिले की सभी छह सीटों पर 21112 दिव्यांग और 80 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के 22132 बुजुर्गों को चिह्नित किया गया था। इनमें से 462 दिव्यांग और 80 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के बुजुर्गों ने डाकमत पत्रों से मतदान कराने के लिए आवेदन किया। पहले दिन मंगलवार को बदायूं, बिसौली, सहसवान, बिल्सी, शेखूपुर, दातागंज विधानसभा के दिव्यांग और 80 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के 398 आवेदनकर्ता मतदाताओं ने मतदान किया। वहीं बुधवार को 12 और दिव्यांगों व बुजुर्गों ने मतदान किया था। अब तक 468 में से 410 आवेदनकर्ता मतदान कर चुके हैं।
विधानसभा चुनाव 2022 में पहली बार दिव्यांग और 80 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के बुजुर्गों को मतपत्रों से मतदान करने का मौका दिया गया है। मंगलवार को 398 लोगों ने मतदान किया। वहीं बुधवार को 12 दिव्यांगों और बुजुर्गों ने मतदान किया था
विज्ञापन
- डीके सिंह, जिला कृषि अधिकारी / प्रभारी अधिकारी वृद्ध व दिव्यांग मतदान