फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   election

प्रेक्षक ने कंट्रोल रूम और कलक्ट्रेट का किया निरीक्षण

Mon, 31 Jan 2022 06:30 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 31 Jan 2022 06:30 PM IST
विज्ञापन
election
बदायूं। चुनाव आयोग की ओर से विधानसभा चुनाव को निष्पक्ष कराने के उद्देश्य से प्रेक्षकों की तैनाती की गई है। सोमवार को प्रेक्षक मुरलीधर मलिक ने चुनाव कंट्रोल रूम का जायजा लिया। वहीं कलक्ट्रेट में स्थित सूचना कार्यालय में प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक, सोशल मीडिया की संवीक्षा और सत्यपान कार्य का निरीक्षण किया।
विज्ञापन

चुनाव प्रेक्षक ने निरीक्षण के दौरान निर्देश दिए कि प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में विज्ञापनों व पेड न्यूज पर विशेष नजर रखा जाए। विज्ञापन व पेड न्यूज मिलने पर व्यय का आकलन कर प्रतिदिन प्रभारी निर्वाचन व्यय लेखा को उपलब्ध कराए।
विज्ञापन

प्रेक्षक ने विधानसभा सामान्य चुनाव के कॉल सेंटर/कंट्रोल रूम व समन्वय /हेल्प लाइन का निरीक्षण भी किया। यहां उन्होंने ऑनलाइन/ ऑफलाइन व फोन नंबर 1950 पर प्राप्त होने वाली शिकायतों व उनके निस्तारण के संबंध में जानकारी ली। उन्होंने निर्देश दिए कि प्राप्त सभी शिकायतों को पोर्टल पर तुरंत अपलोड किया जाए। जिससे वरिष्ठ अधिकारियों को शिकायत व उसके निस्तारण के संबंध में जानकारी रहे। बताया : निर्वाचन आयोग ने चुनाव में खड़े उम्मीदवारों का अपराधिक रिकॉर्ड देखने के लिए केवाईसी एप लांच किया है। नो योर कैंडिडेट (केवाईसी) एप से कोई भी व्यक्ति मोबाइल से उम्मीदवारों का आपराधिक रिकॉर्ड देख सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
प्रेक्षक ने बिसौली में पुलिस प्रशासन की तैयारियों को परखा
बिसौली। निर्वाचन आयोग के प्रेक्षक व नागालैंड कैडर के आईपीएस राजशेखर निरंजन ने सोमवार को क्षेत्र में चुनाव की तैयारियों को परखा। प्रेक्षक ने पुलिस प्रशासन को आवश्यक निर्देश के साथ क्षेत्र के संवेदन व अतिसंवेदनशील मतदान केंद्रों की विस्तृत जानकारी ली।

कोतवाली परिसर में आए प्रेक्षक राजशेखर निरंजन ने सीओ शक्ति सिंह व कोतवाल ऋषिपाल सिंह से दूसरे चरण के मतदान को लेकर तैयारियों के बारे में पूछताछ की। कोतवाल ने कुंआडांडा समेत कई अति संवेदनशील मतदान केंद्रों की जानकारी प्रेक्षक को उपलब्ध कराई। इसके अलावा अधिकारियों ने सकुशल चुनाव प्रक्रिया कराने को की जा रहीं तैयारियों से प्रेक्षक को अवगत कराया। निरंजन ने सीओ व कोतवाल को संवेदनशील व अतिसंवेदनशील केन्द्रों के अलावा असामाजिक तत्वों पर निगाह रखने के निर्देश दिए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed