फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   election

जनप्रतिनिधि पसंद का ही चुनें

Mon, 17 Jan 2022 07:18 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 17 Jan 2022 07:18 PM IST
विज्ञापन
election
बीघा नगला में लोगों को संबोधित करतीं डीएम, साथ में एसडीएम। संवाद - फोटो : BADAUN
बदायूं/दबतोरी। डीएम ने ग्रामीणों से अपील की है कि 14 फरवरी को अपने मताधिकार का प्रयोग अवश्य करें तथा बिना किसी दबाव में आए जनप्रतिनिधि पसंद का ही चुनें। आपके वोट के आधार पर ही आपके गांव का विकास होगा।
विज्ञापन

सोमवार को डीएम दीपा रंजन बीधानगला स्कूल में एसएसपी ओमप्रकाश सिंह के साथ पहुंचीं और उन्होंने बूथों का निरीक्षण कर खामियों को दुरुस्त करने के लिए संबंधित विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए। डीएम ने कहा कि पति इच्छा से चुनना आज भी महिलाओं के लिए आसान नहीं है पर वे अपने मताधिकार का प्रयोग करके पसंद का जनप्रतिनिधि जरूर चुन सकती हैं। इसका उन्हें पूरा अधिकार संविधान से मिला है।
विज्ञापन

एसएसपी ने कहा कि गांव के लोग किसी से भी न डरें और खुले मन से अपने वोट डालें। किसी ने खुराफात करने की हिमाकत भी की तो उसे जेल भिजवा दिया जाएगा। इस दौरान स्कूल के छात्र- छात्राएं मतदान करने की अपील लिखे स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर पंक्ति में खडे़ रही, उनकी डीएम ने सराहना भी की। क्षेत्र के दौलतपुर, कुआंडाडा गांव के बूथों का भी दौरा कर जानकारी ली और मतदान करने की अपील की।
विज्ञापन
विज्ञापन

-
समूह की महिलाओं को ढोलक दिलवाने को कहा
दबतोरी। डीएम दीपा रंजन ने बीधानगला में समूह की महिलाओं से बातचीत की। इस गांव में आठ समूह संचालित हैं। समूह की महिलाओं की भीड़ काफी थी। दीपा रंजन ने समूह की महिलाओं को 14 फरवरी को उत्सव की तरह मनाते हुए मतदान करने की अपील की। एक महिला ने ढोलक नहीं होने की बात की। इसके बाद संबंधित गांव के प्रधान से एसएसपी ने समूह की महिलाओं को ढोलक देने का निर्देश दिया । डीएम ने समूह की महिलाओं में एक महिला को सखी चुना और ग्रामीण महिलाओं को अधिक संख्या में मतदान कराने की जिम्मेदारी भी दी। इस मौके पर एसडीएम ज्योति शर्मा, सीओ शक्ति सिंह मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed