{"_id":"61ddd101527c1d47cf269d84","slug":"election-badaun-news-bly472239712","type":"story","status":"publish","title_hn":"एडीजी पहुंचे बदायूं, चुनाव तैयारियों की समीक्षा की गई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एडीजी पहुंचे बदायूं, चुनाव तैयारियों की समीक्षा की गई
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बदायूं। जिले में विधानसभा चुनाव की तैयारियां तेज हो गईं हैं। पुलिस विभाग के कामकाज की समीक्षा करने के लिए एडीजी जोन राजकुमार मंगलवार को बदायूं आए। एडीजी ने यहां पुलिस लाइन सभागार में एसएसपी समेत पुलिस के अन्य अधिकारियों के साथ विधानसभा चुनाव 2022 को लेकर की जा रही तैयारियों की समीक्षा की।
बरेली जोन के एडीजी राजकुमार ने एसएसपी, एसपी सिटी, एसपी देहात, सभी सर्किलों के सीओ समेत थाना प्रभारियों व चुनाव से जुड़े सभी अधिकारियों के साथ बैठक कर चुनाव तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने जिले के सभी पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों को विधानसभा चुनाव के दौरान अपराध नियंत्रण एवं कानून व्यवस्था को बनाए रखने के लिए निर्देशित किया। कहा कि चुनाव से पहले हर हाल में लाइसेंसी असलहे जमा करा लिए जाएं। इसके अलावा निरोधात्मक कार्रवाई, गुंडा एक्ट, गैंगस्टर आदि के वांछित लोगों पर सख्त कार्रवाई पर पुलिस ध्यान दे। छोटे अपराधों को भी गंभीरता से लेकर उनका त्वरित निस्तारण किया जाए।
एडीजी ने कहा कि ऐसे लोगों को चिह्नित किया जाए, जिनसे शांतिभंग होने की आशंका हो। अफसर भ्रमण कर प्रत्येक मतदान केंद्र व मतदेय स्थल का दौरा कर वहां की व्यवस्थाएं देख लें। अगर कहीं कोई कमी हो तो समय रहते उसे दूर कर लें। मतदान केंद्रों पर जाने वाले रास्तों का मुआयना कर लें। अर्द्धसैनिक बलों के रुकने के स्थानों पर भी मानक के अनुसार सुविधाओं का भली भांति आकलन समय रहते कर लें। संवाद