फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   elecrricity

मेन लाइन में ब्रेक डाउन, छह घंटे ठप रही बिल्सी की बिजली

Sun, 12 Dec 2021 01:21 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 12 Dec 2021 01:21 AM IST
विज्ञापन
elecrricity
उझानी में बिजली का पोल टूटने के बाद मौके पर जुटे कॉलोनी के लोग। संवाद - फोटो : BADAUN
बिल्सी। शनिवार सुबह उझानी-बिल्सी के मध्य मुख्य लाइन में ब्रेक डाउन होने से नगर क्षेत्र की सप्लाई करीब छह घंटे ठप रही। इस कारण लोग परेशान रहे।
विज्ञापन

गांव सिरासौल के पास मुख्य लाइन में अचानक फाल्ट आ गया। इसके कारण नगर क्षेत्र की बिजली आपूर्ति छह घंटे तक ठप रही। दोपहर बाद फाल्ट को दूर कर सप्लाई को सुचारू किया गया। आपूर्ति ठप होने से लोगों को कई दिक्कतों का सामना करना पड़ा। पीने के पानी के लिए तक इधर-उधर भटकना पड़ा। इधर, जेई दिनेश कुमार ने बताया कि लाइन में आए फाल्ट को ठीक कर आपूर्ति सुचारू कर दी गई है।
इधर, नगर के मोहल्ला संख्या तीन में नफीस खां की चक्की के पास लगा 400 केवीए का ट्रांसफार्मर शुक्रवार की रात अचानक फुंक गया। इससे नगर के मोहल्ला संख्या तीन, दो की बिजली आपूर्ति ठप रही।
विज्ञापन

जेई ने बताया कि ट्रांसफार्मर को बदलने का काम चल रहा है। देर रात तक इस क्षेत्र की आपूर्ति बहाल कर दी जाएगी।
--
मंडी समिति में पोल टूटा, मैंमिया कॉलोनी की आठ दिन से बत्ती गुल
उझानी (बदायूं)। मैंमिया कॉलोनी के लोग बिजली संकट से जूझ रहे हैं। आठ दिन पहले मंडी समिति परिसर में ट्रक की चपेट में आने से बिजली का पोल टूट कर गिर गया था। नागरिकों ने इसकी शिकायत देहात क्षेत्र के जेई से की लेकिन उन्होंने गौर नहीं किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

बरेली-मथुरा हाईवे के नजदीक कृषि उत्पादन मंडी समिति के बराबर नवसृजित मैमियां कॉलोनी है। कॉलोनी में हालांकि अब तक करीब एक दर्जन मकान निर्माणाधीन हैं लेकिन एक-डेढ़ साल पहले बने मकानों के मालिकों ने बिजली कनेक्शन करा लिए हैं। उनकी लाइन मंडी समिति परिसर से होकर निकली है। आठ दिन पहले अनाज लदे ट्रक की चपेट में आने से पोल टूट गया। लाइन दुरस्त कराने के लिए पिंकल जैन और महीपाल ने देहात क्षेत्र के जेई रनवीर सिंह से शिकायत की। चूंकि कॉलोनी नगरीय इलाके से हटकर है, इसलिए उन्होंने भी नागरिकों की दिक्कत पर गौर नहीं किया।
जैन ने बताया कि दो-तीन बार संपर्क करने के बाद उन्हें जल्द नया पोल लगवाकर बिजली सप्लाई सुचारू कराने का भरोसा दिलाया गया। शनिवार दोपहर मौके पर पहुंचे नागरिकों ने गुस्से का इजहार किया। अमरपाल, वीरेंद्र सिंह और राजू ने बिजली सप्लाई दुरुस्त नहीं होने की स्थिति में बिजली उपकेंद्र पर धरना देने की चेतावनी दी।

इधर, एसडीई एसपी पांडेय ने बताया कि बिजली का पोल टूटने से सप्लाई में दिक्कत का मामला उनके संज्ञान में नहीं आया है। वह सोमवार को बिजली कर्मियों को मौके पर भेजकर लाइन ठीक करा देंगे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed