{"_id":"64a7159a30333d87c108b2e5","slug":"elderly-woman-handed-over-to-family-members-badaun-news-c-123-1-bdn1001-370-2023-07-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: बुजुर्ग महिला को परिवार वालों के किया सुपुर्द","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: बुजुर्ग महिला को परिवार वालों के किया सुपुर्द
विज्ञापन
घर से लापता महिला को पुलिस ने किया घरवालों के सुपुर्द। संवाद
मुजरिया (बदायूं)। एक सप्ताह पहले अपने घर से लापता हुईं बुजुर्ग महिला बृहस्पतिवार को मुजरिया के अलीगंज गांव में मिलीं। पुलिस ने महिला से पूछताछ कर उनके लड़के को बुलाकर सुपुर्द कर दिया।
जनपद शाहजहांपुर के गांव नदेय्या रामपुर थाना कटरा निवासी 62 वर्षीय रामबेटी पत्नी रामचंद्र एक सप्ताह से लापता थीं। बुजुर्ग होने के कारण वह सही से बोल पाने तथा बात को समझने में भी अक्षम थीं। किसी तरह वह मुजरिया आ गईं। बुधवार की रात वह मुजरिया के अलीगंज गांव में यात्री शेड में बैठीं थीं। सामने बने स्वास्थ्य उपकेंद्र पर तैनात बेसिक हेल्थ वर्कर रेनू पाल ने उन्हें अपने घर पर पनाह दी और पुलिस को सूचना दी।
पुलिस ने मौके पर पहुंचकर महिला से जैसे-तैसे परिवार की जानकारी ली और उनके बेटे व रिश्तेदार को फोन कर सूचना दी। बृहस्पतिवार को सुबह महिला का बेट सुदेश व दामाद खुशीराम मुजरिया पहुंच गए। एसआई उपदेश कुमार व कांस्टेबल कौशल कुमार ने बुजुर्ग महिला को उन्हें सौंप दिया। संवाद