फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Elderly woman dies due to vomiting of blood

सरेराह खून की उल्टियां आने से बुजुर्ग महिला की मौत

Mon, 03 Jan 2022 06:12 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 03 Jan 2022 06:12 PM IST
विज्ञापन
Elderly woman dies due to vomiting of blood
उझानी में बुजुर्ग महिला की मौत के बाद थैला खंगालते पुलिस कर्मी। संवाद - फोटो : BADAUN
उझानी (बदायूं)। मेन मार्केट में सोमवार दोपहर एक बुजुर्ग महिला खून की उल्टियां आने के बाद बेहोश होकर सड़क पर गिर पड़ीं। बाद में उनकी मौत हो गई। पुलिस ने लोगों से मृतका के बारे में जानकारी की लेकिन उनकी शिनाख्त नहीं हो सकी।
विज्ञापन

करीब 70 वर्षीय बुजुर्ग महिला को बदायूं रोड मार्केट में पंजाब नेशनल बैंक की नई शाखा के पास खून की उल्टियां आने लगीं। यह देख नेमचंद्र ने उसे गिलास में पीने के लिए पानी दिया, पर पानी नहीं पी र्पाइं और उन्हें उल्टियां आती रहीं। दुकानदार कुछ समझ पाते, इससे पहले ही वह बेहोश होकर गिर पड़ीं और उनकी मौत हो गई। एक दुकानदार की सूचना पर दरोगा अनूप सिंह मौके पर पहुंच गए। उन्होंने आसपास जुटी भीड़ में शामिल लोगों से मृतका के बारे में जानकारी की लेकिन कोई भी उन्हें पहचान नहीं पाया।
विज्ञापन

प्रभारी निरीक्षक हरपाल सिंह बालियान ने बताया कि मृतका के पास एक थैला था। जिसमें दवाएं और एक अस्पताल का पर्चा मिला है लेकिन उस पर महिला का नाम और पता नहीं लिख होने की वजह से शिनाख्त की कार्रवाई पूरी नहीं हो पाई है। पुलिस ने शव जिला मुख्यालय पर मोरचरी में रखवा दिया है। शिनाख्त कराने के लिए आसपास गांव के लोगों से भी पुलिस ने संपर्क साधना शुरू कर दिया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed