{"_id":"6a778b432f1611148209348f","slug":"elderly-man-breathes-his-last-after-witnessing-a-fight-between-his-two-sons-badaun-news-c-123-1-bdn1024-170358-2026-08-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: दो बेटों में झगड़ा देख बुजुर्ग की थम गईं सांसें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: दो बेटों में झगड़ा देख बुजुर्ग की थम गईं सांसें
विज्ञापन
कुंवरगांव। गांव बल्लिया गांव में सबमर्सिबल के पानी के अधिक बहाव को लेकर बड़े-छोटे बेटों को झगड़ता देख एक बुजुर्ग की हृदयघात (हार्टअटैक) में जान चली गई। पिता की मौत के बाद थाने में शिकायत करने वाले भाई ने किसी प्रकार की कार्रवाई न करने की बात कही है।
शनिवार सुबह क्षेत्र के बल्लिया गांव निवासी बुजुर्ग जहांगीर (65) के दोनों बेटों के बीच सबमर्सिबल के पानी के अधिक बहाव को लेकर कहासुनी हो गई। देखते ही देखते विवाद बढ़कर झगड़े में बदल गया। इसी बीच छोटा बेटा अपने बड़े भाई की शिकायत करने थाने पहुंच गया। जैसे ही इसकी जानकारी बुजुर्ग को हुई वह गहरे सदमे में आ गए। उनकी तबीयत अचानक बिगड़ गई। कुछ ही देर में उन्हें दिल का दौरा पड़ा।परिजन उन्हें संभाल पाते, उससे पहले ही उनकी सांसें थम गईं।
छोटे बेटे ने बताया कि उन्हें दिल का दौरा पहले भी पड़ चुका था। सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटना की जानकारी ली। परिजनों ने शव का पोस्टमॉर्टम कराने से मना कर दिया। पुलिस ने पंचनामा भरकर शव परिजनों को सौंप दिया। घटना के बाद गांव में शोक की लहर दौड़ गई। दोपहर में शव सुपुर्द-ए-खाक कर दिया गया।
विज्ञापन
इधर, सीओ सिटी राहुल पांडेय ने बताया कि छोटे भाई ने थाने में बड़े भाई की शिकायत की थी। इसके बाद पुलिस ने एक युवक को पकड़ लिया था। बाद में बुजुर्ग की मौत होने पर परिजनों ने कार्रवाई नहीं करने की बात कही, इस पर उसे छोड़ दिया गया। परिजनों ने पोस्टमॉ़र्टम भी नहीं कराया था।