{"_id":"607f348b8ebc3ed9b70a84d4","slug":"eight-nominees-including-prime-candidate-s-husband-fir-on-50-unknown-badaun-news-bly4445174134","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रधान उम्मीदवार के पति समेत आठ नामजद, 50 अज्ञात पर एफआईआर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रधान उम्मीदवार के पति समेत आठ नामजद, 50 अज्ञात पर एफआईआर
विज्ञापन
दातागंज (बदायूं)। कोतवाली क्षेत्र के गांव रायपुर धीरपुर में मतदान के दौरान हुए बवाल के मामले में पुलिस ने प्रधान प्रत्याशी के पति समेत आठ नामजद व 50 लोगों के खिलाफ गंभीर धाराओं में एफआईआर दर्ज की है। हालांकि अभी किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है लेकिन पुलिस लगातार गांव में बनी हुई है। पथराव और फायरिंग करने वाले आरोपी सामने नहीं आ रहे हैं। वे गांव से फरार बताए जा रहे हैं।
सोमवार को पंचायत चुनाव के दौरान गांव रायपुर धीरपुर में प्रधान उम्मीदवार सुजाता कश्यप पक्ष के लोगों ने पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों पर हमला बोल दिया था। उनके वाहनों में तोड़फोड़ कर दी थी। बताते हैं कि शाम के समय एक व्यक्ति दोबारा वोट डालने आया था। इस पर सेक्टर मजिस्ट्रेट ने उसे रोक दिया था। जबकि प्रधान उम्मीदवार पक्ष के लोग उसे सही ठहरा रहे थे। इस पर उन्होंने बहस की। उनकी हरकत देखते हुए एसडीएम पारसनाथ मौर्य और सीओ बल्देव सिंह मौके पर पहुंच गए। उसी दौरान ग्रामीणों ने पथराव और फायरिंग की। इसमें सीओ, एसडीएम और सेक्टर मजिस्ट्रेट समेत कई प्राइवेट वाहनों में तोड़फोड़ की गई। बाद में पहुंचे पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों ने मामला संभाल लिया था लेकिन तब तक हमलावर मौके से भाग गए।
देर रात पुलिस ने मामले में एसआई राजेश कौशिक की तहरीर पर प्रधान उम्मीदवार के पति नरदेव कश्यप, देवर ओमदेव, ससुर ऋषिपाल कश्यप, नेत्रपाल, ब्रह्मपाल, ध्वजपाल, सत्यदेव और आकाश समेत करीब 50 अज्ञात लोगों के खिलाफ बलवा, फायरिंग, पथराव, सरकारी कार्य में बाधा डालने के आरोप में एफआईआर दर्ज कर ली। अभी इसमें किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है। पुलिस दूसरे दिन भी गांव में तैनात रही।
विज्ञापन
दूसरे उम्मीदवार का आरोप: योजनाबद्ध तरीके से दिया घटना को अंजाम
रायपुर धीरपुर में हुए पथराव और फायरिंग के मामले में दूसरी उम्मीदवार ओमवती पत्नी रामऔतार का आरोप है कि हमलावरों ने योजनाबद्ध तरीके से इस घटना को अंजाम दिया था। उन्होंने बताया कि आरोपी पक्ष ने अपने लोगों के वोट सबसे पहले डलवा दिए थे। जबकि बवाल के दौरान तक उनके लोगों की लाइन लगी रही। ये देखकर आरोपियों ने पूरी साजिश रची। उन्होंने बिना वजह पथराव, फायरिंग और तोड़फोड़ की। इससे गांव में मतदान न हो। उन्होंने एक बूथ पर दोबारा मतदान कराने की मांग की है।
जरीफनगर में 14 लोगों का चालान
जरीफनगर। मतदान के दौरान रदनौल अजीजपुर में पथराव और फायरिंग के मामले में पुलिस ने 14 लोगों का शांतिभंग में चालान किया है। पुलिस ने चंद्रकेश, पप्पू, नरेंद्र, योगेंद्र, सतेंद्र, परविंदर, रामअवतार निवासीगण ग्राम रदनौल अजीजपुर, बृजेश, हरिओम, सुमित कुमार, राजेश निवासीगण ग्राम धोबरखेड़ा, जयवीर निवासी ग्राम सिरसौल, सोमवीर और दाताराम ग्राम जरीफनगर का चालान किया है।