फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Eid-ul- Fitr today , The market is lively

ईद उल फितर आज, बाजार में रही रौनक

Wed, 06 Jul 2016 11:58 PM IST
बदायूं, ब्यूरो
बदायूं, ब्यूरो Updated Wed, 06 Jul 2016 11:58 PM IST
विज्ञापन
Eid-ul- Fitr today , The market is lively
eid
ईद की तैयारियों को लेकर पहले से सजे बाजारों में बुधवार को जमकर ग्राहकों ने खरीदारी की। शहर के बड़ा बाजार से लेकर चूड़ी वाली गली, चूना मंडी आदि बाजारों में सुबह से लेकर दोपहर, शाम और देर रात तक खरीदारी होती रही। बाजार में सेवइयों, कपड़ों, चूड़ियों, ब्यूटी पॉर्लर, मेहंदी सेंटर, शू-स्टोर आदि दुकानों में ग्राहकों की खासी भीड़ नजर आ रही है। इसके साथ ही युवा वर्ग ने अधिकतर खरीदारी मॉल से की। ग्राहकों की भारी भीड़ होने की वजह से शहर के सड़कों पर जाम की स्थिति रही। 
विज्ञापन

ईद के बाजार में सिवइयों की विभिन्न वैरायटी उपलब्ध होने की वजह से ग्राहक जमकर खरीदारी कर रहे हैं। बीते से साल की तुलना में इस वर्ष सेवइयां महंगी नहीं हुई। सूखे मेवे की बिक्री भी खूब हुई। चीनी की भी अन्य महीनों की अपेक्षा अधिक खपत हो रही है। वहीं दूधियों से ईद के लिए दूध की बुकिंग की गई। वहीं मिठाइयों की दुकानों पर भी जमकर ग्राहक पहुंच रहे हैं। 
विज्ञापन

ईद के मौके पर पहनने के लिए कुर्ते, शेरवानी, जींस और टीशर्ट के साथ स्टाइलिश शर्ट की खूब खरीदारी की। साथ ही कपड़ों के हिसाब से मैचिंग के जूते, नागरे और सैंडिल पहनने का भी खासा क्रेज युवाओं में नजर आया। इस मामले में महिलाएं और युवतियां भी कम नहीं रहीं। उन्होंने जमकर खरीदारी की। इससे बाजारों में अधिकांश समय जाम लगा रहा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

-----
पार्लर जाने और चूड़ी खरीदने का खासा उत्साह 
बदायूं। रमजान पाक में अल्लाह की इबादत के बाद रोजेदार महिलाओं में ईद की खुशियां मनाने का खासा उत्साह है। महिलाएं ब्यूटी पॉर्लर में फेसपैक लगवाने, फेसियल कराने समेत कपड़ों के रंग की नेलपॉलिश आदि लगवाने के लिए पहुंची। 

------
महिलाएं और बच्चियों ने लगवाई मेहंदी 
बदायूं। ईद की तैयारियां करने के साथ ही महिलाएं और बच्चियों ने मेहंदी लगवाई। इस ईद पहले की तुलना में मेहंदी लगवाने का उत्साह भी बढ़ा। शहर की चूना मंडी में विभिन्न स्थानों पर खुले पार्लरों में महिलाओं ने मेहंदी लगवाई। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed