फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   eid

ईद पर मिली खुशियां, गले मिले, खाई सिवइयां

Sat, 18 Jul 2015 11:38 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला बदायूं
ब्यूरो, अमर उजाला बदायूं Updated Sat, 18 Jul 2015 11:38 PM IST
विज्ञापन
eid
छोटे सरकार स्थित ईदगाह में सुबह साढ़े दस बजे ईद हुई। इससे पहले काजी-ए-जिला सालिम मियां साहब के बेटे अतीफ मियां कादरी ने तकरीर की। उन्होंने कहा कि देश के मुसलमान की हालत किसी से छिपी नहीं है। हमें रसूल के हर पैगाम पर चलना चाहिए। उन्होंने कहा कि प्रत्येक मुसलमान को भाईचारा बढ़ाने में आगे आना चाहिए। उन्होंने नमाज अदा कराई और खुतवा भी पढ़ा। इसके बाद चला गले मिलने का दौर जो देर रात तक जारी रहा।
विज्ञापन

ईदगाह में सबसे पहले सांसद धर्मेंद्र यादव और सदर विधायक आबिद रजा के अलावा राज्यमंत्री बनवारी सिंह यादव गले मिले। इसके बाद डीएम शंभूनाथ, एसएसपी सौमित्र यादव, एडीएम प्रशासन अशोक श्रीवास्तव आदि अफसरों ने भी गले मिलकर ईद की मुबारकबाद दी। इस मौके पर एसपी सिटी, सीओ सिटी, कोतवाल के अलावा सलीम अहमद, हरप्रसाद सिंह पटेल, तीर्थेंद्र पटेल, नवनीत गुप्ता शोंटू के अलावा तमाम नेता और अधिकारी मौजूद रहे। इधर शहर में कई जगह ईद के मेले लगे। जिसमें बच्चों ने मौज मस्ती की। झूला झूले और चांट-पकौड़, आइसक्रीम आदि का मजा लिया। खिलौने भी खरीदे।
विज्ञापन


छोटे सरकार पर की चादरपोशी
बदायूं। ईदगाह पर नमाज होने के बाद सांसद धर्मेंद्र यादव वक्फ निगम के अध्यक्ष/विधायक आबिद रजा और बनवारी सिंह यादव ने छोटे सरकार की दरगाह पर चादरपोशी और गुलपोशी की। दरगाह के पीरजी अशरफ ने फातहा पढ़ी। इस दौरान देश में अमन और तरक्की की दुआ की। सपा मुखिया मुलायम सिंह यादव के स्वास्थ्य लाभ की कामना भी की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


काजी-ए-जिला से गले मिले नेतागण
बदायूं। ईदगाह से मोमिनों समेत सभी लोगों का काफिला सबसे पहले ईद मिलने के लिए काजी-ए-जिला सालिम मियां साहब के यहां मदरसा आलिया कादरिया में पहुंचा। सांसद धर्मेंद्र यादव, आबिद रजा और बनवारी सिंह यादव के अलावा राजेंद्र पाठक, हरप्रसाद सिंह पटेल आदि ने गले मिलकर ईद की मुबारकबाद दी और आशीर्वाद लिया। इस दौरान काजी-ए-जिला ने जिले के विकास के लिए नेताओं की सराहना की। कहा कि सांसद यादव और वक्फ बोर्ड निगम के अध्यक्ष रजा को पहले ही यह मुकाम मिलना चाहिए था।

दातागंज। यहां ईदगाह पर इमाम जुल्फिकार अहमद खां ने उपस्थित लोगों को नमाज अदा कराई। इस मौके पर क्षेत्रीय विधायक सिनोद कुमार शाक्य, पूर्व विधायक प्रेमपाल सिंह यादव, नगर पंचायत चेयरमैन राजीव गुप्ता, सपा नेता शैलेश पाठक आदि ने लोगों से गले मिलकर ईद की मुबारकवाद दी। ईदगाह पर भारी संख्या में लोग मौजूद रहे।
रमजानपुर। यहां भी ईद जोशों-खरोश के साथ मनाई गई। ईदगाह  में  हाफिज मुंफिक, नूरानी मस्जिद में हाफिज इलियास, मस्जिद गूंगेशाह में अनवार उल हक, मस्जिद कुरैशियान में सिद्दीक कुरैशी और छोटी मस्जिद में अबरार उल हक ने नमाज अदा कराई। कारी निहालुउद्दीन ने सदका, फितर व रोजे की फजीलत बयां की।
बिल्सी। ईदगाह पर करीब साढ़े नौ बजे शाही इमाम मौलाना उस्मान कादरी ने नमाज अदा कराई। सपा के वरिष्ठ नेता हाजी अजमल खां ईद की बधाई दी। ईदगाह कमेटी के प्रबंधक बली मोहम्मद कुरैशी, अध्यक्ष शाहबुद्दीन सैफी, उप प्रंबधक अनीश अहमद, निसार अहमद, राजा फारुखी, डीएम अंसारी, गुड्डू कुरैशी, अकरम कुरैशी, भूरा अब्बासी, नईम अव्वासी, शकील अहमद, मोहम्मद उमर आदि मौजूद रहे। नगर पालिकाध्यक्ष सुषमा मौर्य द्वारा ईदगाह पर जलपान की व्यवस्था कराई गई। समाजवादी युवजन सभा के जिलाध्यक्ष सर्वेश यादव ने भी मुस्लिम समाज के लोगों से गले मिलकर उन्हें ईद की मुबारकबाद दी। पूर्व पालिकाध्यक्ष राकेश माहेश्वरी, राधाकृष्ण माहेश्वरी, सुनील प्रसाद ने भी ईद की बधाई दी। वहीं नगर को कोठी वाली मस्जिद पर सपा के जिला सचिव रईस अहमद, सईद अमहद सिद्दीकी, साविर हुसैन, शाहिद ने भी लोगों को ईद की बधाई दी। नगर के अलावा गांव नैथुआ, खैरी, धनौली, बेहटा गुसाई, सिरासोल, मिर्जापुर शोहरा, पिंडौल में भी ईद की नमाज शांति पूर्वक अदा कराई गई।

रुदायन। ईदगाह पर करीब साढ़े नौ बजे इमाम इकरार हुसैन अशर्फी ने ईद की नमाज अदा कराई। यहां नगर पंचायत अध्यक्ष कांती देवी के पति मोहर सिंह ने ईद की बधाई दी। उनके साथ शिशुपाल सिंह, इसरार हुसैन, छोटे खां, लटूरी खां आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed