फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Eid-e-Milad-un-Nabi today; people busy shopping.

Budaun News: ईद-ए-मिलादुन्नबी आज, खरीदारी में जुटे लोग

Wed, 26 Aug 2026 01:55 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 26 Aug 2026 01:55 AM IST
विज्ञापन
Eid-e-Milad-un-Nabi today; people busy shopping.
लाइट की दुकान पर खरीदारी करते ग्राहक। संवाद
बदायूं। ईद-ए-मिलादुन्नबी मंगलवार को मनाई जाएगी। इसके चलते मंगलवार को दिनभर बाजारों में ग्राहकों की भीड़ रही। शाम होते ही रंग-बिरंगी लाइटों से बाजार जगमगाने लगे।
विज्ञापन

ईद-ए-मिलादुन्नबी पैगंबर हजरत मोहम्मद साहब के जन्मदिन के मौके पर मनाई जाती है। पर्व को लेकर मुस्लिम समुदाय में खासा उत्साह है। बाजारों में हरे झंडे, टोपी, इत्र, चादर, बैज और झालरों की दुकानों पर ज्यादा भीड़ देखी गई। शहर के छह सड़का, बड़ा बाजार, घंटाघर आदि बाजारों में लोग बच्चों के लिए नए कपड़ों और टोपियों की खरीदारी करते नजर आए।
विज्ञापन

दुकानदार फरहान ने बताया कि पिछले दो दिन से लाइटों की खरीदारी की जा रही है। वहीं पुलिस-प्रशासन ने भी त्योहार को शांतिपूर्ण ढंग से मनाने के लिए सुरक्षा व्यवस्था के इंतजाम शुरू कर दिए हैं। मस्जिदों और घरों को रोशनी से सजाने का काम भी शुरू हो गया है। शहर के छह सड़का, बड़ा बाजार, घंटाघर सहित मुख्य बाजारों और मस्जिदों में लाइटों की विशेष सजावट की गई है। हरे रंग की झालरों और रंग-बिरंगी लाइटों से पूरा बाजार दुल्हन की तरह सज गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन




सैदपुर में जुलूस-ए-मोहम्मदी आज, तैयारियां पूरी



सैदपुर। ईद मिलादुन्नबी के के जुलूस-ए-मोहम्मदी की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। बुधवार को मोहल्ला कुरैशियान स्थित नूरी चौक से सुबह 10 बजे जुलूस निकाला जाएगा। इससे पूर्व कस्बे की विभिन्न अंजुमनों के जुलूस नूरी चौक पर एकत्र होंगे। सभी अंजुमन निर्धारित मार्गों से जुलूस में शामिल होंगे।




जुलूस के आयोजक अंजुमन रजा-ए-मुस्तफा के सदर जाहिद हुसैन नूरी ने बताया कि जुलूस में डीजे पूरी तरह से प्रतिबंध रहेगा। दोपहर को मोहल्ला झंडा पर एक बजे पहुंचकर लंगर के बाद जुलूस सैदपुर करेंगी मार्ग और एमएफ हाईवे होता हुआ शाम करीब चार बजे पुनः नूरी चौक पर पहुंचकर समाप्त होगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed