फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Effect of cold on the market, buyers are not arriving

Budaun News: बाजार पर ठंड का असर, नहीं पहुंच रहे खरीदार

Fri, 26 Jan 2024 12:59 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 26 Jan 2024 12:59 AM IST
विज्ञापन
Effect of cold on the market, buyers are not arriving
इलेक्ट्रिक की दुकान पर हीटर खरीदते लोग। संवाद
बदायूं। बृहस्पतिवार को भी पूरे दिन धूप नहीं निकली और गलन से बुरा हाल रहा। ठंड का असर शहर के बाजारों पर भी दिखाई दिया। तमाम दुकानदार हाथ पर हाथ धरे बैठे ग्राहकों का इंतजार करते रहे। मौसम विशेषज्ञ अभी कुछ दिन ऐसा ही मौसम रहने का अनुमान जता रहे हैं। अव्वल तो धूप नहीं निकलेगी और अगर निकलती भी है तो उसका असर ज्यादा नहीं रहेगा।
विज्ञापन

इस महीने ठंड ने हालत खराब करके रखी है। चटखती धूप देखने को लोग तरस गए हैं। यदि बीच में सूर्यदेव ने दर्शन दिए भी हैं तो भी बादलों ने उनको बेअसर करके रख दिया है। बृहस्पतिवार को भी सुबह कोहरा और फिर दिन भर बादल छाए रहने से गलन का अहसास बना रहा जो शाम होते-होते और बढ़ गया।
विज्ञापन

तापमान में भी कमी रही। बुधवार को जहां अधिकतम तापमान 20.2 डिग्री और न्यूनतम तापमान 8.8 डिग्री सेल्सियस रहा था, वहीं बृहस्पतिवार को अधिकतम तापमान 19.7 डिग्री तथा न्यूनतम 8.1 डिग्री सेल्सियस तक आ गया। ठंड का असर शहर के बाजारों पर भी दिखा। अधिकांश दुकानदार ग्राहकों का इंतजार करते दिखे।
विज्ञापन
विज्ञापन

दुकानदार दीपेश कुमार ने बताया कि कोहरा और बादल लगातार छा रहे हैं। किसी भी दिन धूप नहीं निकल रही। ऐसे में लोग तभी घरों से निकल रहे हैं जब उन्हें किसी वस्तु की ज्यादा जरूरत है। इससे बाजार हल्का चल रहा है। इधर, मौसम के जानकारों के अनुसार, अभी छह-सात दिन ऐसा ही मौसम रहेगा। धूप निकलने के आसार नहीं हैं। यदि बीच में धूप निकलती भी है तो सर्दी के आगे वह बेदम रहेगी।

-

इलेक्ट्रिक की दुकान पर हीटर खरीदते लोग। संवाद

इलेक्ट्रिक की दुकान पर हीटर खरीदते लोग। संवाद

इलेक्ट्रिक की दुकान पर हीटर खरीदते लोग। संवाद

इलेक्ट्रिक की दुकान पर हीटर खरीदते लोग। संवाद

इलेक्ट्रिक की दुकान पर हीटर खरीदते लोग। संवाद

इलेक्ट्रिक की दुकान पर हीटर खरीदते लोग। संवाद

इलेक्ट्रिक की दुकान पर हीटर खरीदते लोग। संवाद

इलेक्ट्रिक की दुकान पर हीटर खरीदते लोग। संवाद

इलेक्ट्रिक की दुकान पर हीटर खरीदते लोग। संवाद

इलेक्ट्रिक की दुकान पर हीटर खरीदते लोग। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed