फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   education,polution

नशे के आदी कर्मचारियों और शिक्षकों के वेतन खातों में सह खाताधारक होंगी पत्नियां

Wed, 26 Oct 2022 01:42 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 26 Oct 2022 01:42 AM IST
विज्ञापन
education,polution
बदायूं। बेसिक शिक्षा विभाग द्वारा एक अनोखी पहल शुरू की गई हैं। इसके तहत जिले के बेसिक शिक्षा विभाग में कार्यरत शिक्षक, कर्मचारी जो मदिरापान (शराब) का सेवन करते हैं और वेतन की अधिकांश धनराशि इसी पर खर्च करते हैं। ऐसे शिक्षकों, कर्मचारियों के वेतन खातों से पत्नी को सह खाताधारक बनाया जाएगा।
विज्ञापन

बेसिक विभाग में कार्यरत ऐसे शिक्षक, कर्मचारियों पर अब बीएसए अंकुश लगाने जा रहे हैं, जो वेतन की अधिकांश धनराशि को शराब पर खर्च कर देते हैं। जिसकी वजह से उन परिवार की महिलाओं को घर की जरूरतों को पूरा करने के लिए जूझना पड़ता है। वहीं धनराशि के अभाव में कई बार बच्चों की पढ़ाई-लिखाई पर भी फर्क आ जाता है। इसको लेकर कुछ शिक्षक, कर्मचारियों की पत्नी, बच्चों ने कुछ दिनों पहले बीएसए से मुलाकात की थी। ऐसे में बीएसए ने आदेश जारी किया है कि ऐसी पत्नी विभाग में पति के वेतन खाते को सह खाता में करवाने के लिए प्रार्थना पत्र दे सकती है। बीएसए ने इस संबंध में बैंक के रीजनल मैंनेजर से भी कर ली है। ऐसे में बैंक द्वारा भी शिक्षक, कर्मचारी के वेतन खाते में पत्नी को सहखाता धारक बनने में भी कोई दिक्कत नहीं आएगी।
विज्ञापन

--------------
वर्जन--
-शिक्षक, कर्मचारियों के परिवार के लोग आए थे, उन्होंने अपनी समस्या बताई। ऐसे में ये निर्णय लिया गया है, जिससे संबंधित कर्मचारी, शिक्षक के परिवार के लोगों को किसी भी प्रकार की दिक्कत न हो। बैंक से भी बात हो गई है। ऐसे में वेतन आने का मैसेज सह खातेधारक के मोबाइल पर भी आएगा। जिससे वह समय रहते धनराशि खाते में से निकाल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

-आनंद प्रकाश शर्मा, बीएसए
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed