फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   education

सीबीएसईः 12 वीं में अनुष्का राज और 10 वीं में मिष्ठी ने किया जिला टॉप

Sat, 23 Jul 2022 12:36 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 23 Jul 2022 12:36 AM IST
विज्ञापन
education
टॉपर-10 वीं-मिष्ठी रस्तोगी, 98.8 फीसदी, ब्लूमिंगडेल स्कूल, बदायूं - फोटो : BADAUN
बदायूं। सीबीएसई 10 वीं और 12 वीं का रिजल्ट शुक्रवार को घोषित हुआ। 10 वीं में ब्लूमिंगडेल स्कूल की मिष्ठी रस्तोगी ने 494 अंक पाकर जिला टॉप किया, जबकि 12 वीं में बिल्सी के बाबा इंटरनेशनल स्कूल की अनुष्का राज ने 491 अंक पाकर जिले में पहला स्थान पाया। सीबीएसई की जिला कोऑर्डिनेटर की ओर से टॉपर्स की लिस्ट जारी की गई।
विज्ञापन

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा परिषद (सीबीएसई) की ओर से शुक्रवार सुबह 12 वीं का रिजल्ट जारी कर दिया गया। रिजल्ट आने की जानकारी मिलने के बाद अधिकतर छात्र-छात्राओं ने फोन से स्कूल प्रशासन से संपर्क साधना शुरू कर दिया, तो कुछ रिजल्ट देखने के लिए सीधे स्कूल ही पहुंच गए। इसके बाद दोपहर बाद 10 वीं का रिजल्ट भी जारी कर दिया गया।
विज्ञापन

सीबीएसई की जिला कोऑर्डिनेटर पवित्रा यादव ने बताया कि इस बार का रिजल्ट बेहतर आया है। 12 वीं कक्षा में बाबा इंटरनेशनल स्कूल की अनुष्का राज ने 491 अंक के साथ जिला टॉप किया जबकि एपीएस इंटरनेशनल स्कूल उझानी के गर्वित गोयल ने 490 अंक के साथ दूसरा और ब्लूमिंगडेल के अमन सिंह ने 489 अंक पाकर तीसरा स्थान प्राप्त किया। इसके अलावा ब्लूमिंगडेल स्कूल के अक्षत जौहरी 488 अंक के साथ चौथे और एपीएस इंटरनेशनल स्कूल की वेदिका दीक्षित 487 अंक के साथ पांचवें स्थान पर रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीबीएसई की 10 वीं कक्षा में ब्लूमिंगडेल स्कूल की मिष्ठी रस्तोगी ने 494 अंक के साथ जिले में पहला स्थान हासिल किया। वहीं एपीएस के सूर्य प्रताप सिंह ने 493 अंक के साथ दूसरा स्थान प्राप्त किया। ब्लूमिंगडेल स्कूल की अनुष्का गुप्ता, हार्दिक गुप्ता व बीआरबी मॉडल स्कूल की मानवी शर्मा ने संयुक्त रूप से 490-490 अंक हासिल करके तीसरे स्थान पर रहे। टिथोनस स्कूल के देव अदलखा ने 489 अंक प्राप्त कर चौथा व मदर एथीना स्कूल की समृद्धि गुप्ता व ब्लूमिंगडेल स्कूल की यशी सक्सेना ने 486 अंक पाकर जिले में पांचवां स्थान हासिल किया।
--
12 वीं टॉपर्स
अनुष्काराज बनना चाहती हैं आईएएस
बिल्सी। बाबा इंटरनेशनल स्कूल में पढ़ने वाली छात्रा अनुष्का राज ने 12वीं कक्षा में जिले को टॉप कर क्षेत्र का गौरव बढ़ाया है। अनुष्का मोहल्ला संख्या निवासी आशीष वार्ष्णेय की बेटी हैं। मां कविता वार्ष्णेय इसी स्कूल में अध्यापक हैं। वह भविष्य में आईएएस अधिकारी बनकर देश की सेवा करना चाहती है। फिलहाल वह नीट की तैयारी करेगी। उन्होंने बताया कि वह 10 घंटे तक अध्ययन करती थी। उनकी छोटी बहन सौम्या वार्ष्णेय इसी स्कूल में दसवीं कक्षा में आई है और छोटा भाई शौर्य वार्ष्णेय कक्षा चार में पढ़ता है। वह अपनी सफलता का श्रेय अपने गुरुजनों और परिवार के लोगों को देती है। संवाद
-
गर्वित का लक्ष्य आईएएस बनकर सेवा करने
उझानी। एपीएस इंटरनेशनल स्कूल उझानी के छात्र गर्वित गोयल ने 12वीं की परीक्षा में 490 अंक अर्जित कर परिवार का भी नाम रोशन किया है। गर्वित नझियाई मोहल्ला निवासी किराना व्यापारी सौरभ गोयल का बेटा है। परिवार में शिक्षा का माहौल होने से उसे तैयारी करने में भी दिक्कत नहीं आई। आईएएस बनकर देश की सेवा करने का लक्ष्य लेकर आगे बढ़ रहे गर्वित ने सफलता का श्रेय विद्यालय के शिक्षकों के साथ परिवार में माता-पिता को दिया। गर्वित ने परीक्षा के लिए शुरुआत से ही काफी मेहनत की है।
-
डिफेंस में जाना चाहते हैं अमन सिंह
बदायूं। शहर के इंद्रा पुरम में रहने वाले आशीष कुमार के बेटे अमन सिंह ब्लूमिंगडेल स्कूल से 12 वीं की परीक्षा दी। शुक्रवार को जारी रिजल्ट में अमन ने 489 नंबर हासिल किए। उनका कहना है बचपन से उनका सपना डिफेंस में जाने था। इसको ध्यान में रखकर उन्होंने तैयारी की थी। उन्होंने कोचिंग के साथ-साथ अपने सेल्फ स्टडी भी की। हालांकि अमन को दिन में पढ़ना अच्छा लगता है। उनका कहना हैं शरीर और दिमाग को शांत रखने के लिए पर्याप्त नींद लेना भी बेहद जरूरी है।
--
10 वीं टॉपर्स
सिविल सर्विस में जाना चाहती हैं मिष्ठी
बदायूं। ब्लूमिंग्डेल स्कूल की 10 वीं की छात्रा मिष्ठी रस्तोगी ने 494 अंक के साथ जिले में पहला स्थान प्राप्त किया। उनका कहना है कि वह उन्होंने सिविल सर्विस में जाने के उद्देश्य से पढ़ाई की है। उनके पापा मोहित रस्तोगी शिक्षक है। वह उनका पढ़ाई में भरपूर सहयोग करते हैं। शाम और रात के समय एकांत में पढ़ाई करना बेहतर रहता है।

-
आईआईटी करेगा मेधावी सूर्यप्रताप
उझानी। एपीएस इंटरनेशनल स्कूल में 10वीं की परीक्षा में जिले में दूसरे स्थान पर रहे सूर्यप्रताप के पिता शैलेंद्र कुमार सिंह एक निजी विद्यालय में प्रधानाचार्य हैं। परीक्षा से पहले पिता ने उसकी तैयारी कराई। शैलेंद्र पंडित श्रीरामनगर कालोनी के निवासी हैं। सूर्यप्रताप ने बताया कि वह आईआईटी करेगा। सफलता का श्रेय उसने बाबा धीरज राना और पिता के अलावा विद्यालय के शिक्षकों को दिया। बताया कि माता-पिता की देखरेख में पढ़ाई का बेहतर माहौल है। संवाद

टॉपर -12 वीं-अनुष्का राज, 98.2, बाबा इंटरनेशनल स्कूल बिल्सी (बदायूं)

टॉपर -12 वीं-अनुष्का राज, 98.2, बाबा इंटरनेशनल स्कूल बिल्सी (बदायूं)- फोटो : BADAUN

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed