फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   education

छात्राओं ने किया योग, शिक्षिकाएं भी नहीं रहीं पीछे

Tue, 21 Jun 2022 12:49 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 21 Jun 2022 12:49 AM IST
विज्ञापन
education
राजकीय महिला डिग्री कॉलेज में योगाभ्यास करतीं छात्राएं। संवाद - फोटो : BADAUN
बदायूं। योग एक ऐसा जरिया है, जिसे तमाम तरह की बीमारियों को शरीर से दूर रखा जा सकता है पर, इसके लिए जरूरी है कि नियमित अभ्यास किया जाए। इसी परिप्रेक्ष्य में सोमवार को राजकीय महिला डिग्री कॉलेज में छात्राओं को योग के जरिये चुस्त दुरुस्त रहने के मंत्र दिए गए। छात्राओं के योगाभ्यास में कॉलेज की शिक्षिकाएं भी भागीदार बनीं।
विज्ञापन

अमर उजाला के अपराजिता 100 मिलियन्स स्माइल अभियान के तहत सोमवार को राजकीय महिला डिग्री कॉलेज में छात्राओं को योगाभ्यास कराया गया। योग की जानकार अनम अंसारी ने छात्राओं को पद्मासन, वज्रासन, सिद्धासन, मत्स्यासन, वक्रासन, उष्ट्रासन आदि के बारे में बताया और विभिन्न योगाभ्यास कराए। असिस्टेंट प्रोफेसर/ एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी डॉ. वंदना ने कहा कि हर व्यक्ति को योग करने के लिए सुबह जरूर कुछ समय निकालना चाहिए, क्योंकि इससे मनुष्य का तन और मन चुस्त रहता है। नियमित योग करने से बीमारियों भी दूर होती है। असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. मनीषा भूषण ने बताया कि योग शरीर को स्वस्थ रखने का बेहतर उपाय है। इस दौरान उन्होंने भद्रासन, भुजंगासन, चक्रासन, धनुरासन, गोमुखासन, हलासन आदि के बारे में विस्तार से जानकारी दी। इस दौरान छात्राओं ने योगाभ्यास किया तो शिक्षिकाएं भी पीछे नहीं रहीं। कार्यक्रम में हिमा, नसरूल, गुलफशां, भूरी आदि छात्राएं मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed