{"_id":"62420a001bdd1f2e8d40a7b5","slug":"education-badaun-news-bly479632179","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी बोर्ड परीक्षा : दो मुन्नाभाई पकड़े","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी बोर्ड परीक्षा : दो मुन्नाभाई पकड़े
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिसौली (बदायूं)। यूपी बोर्ड परीक्षा में परवेज नगर स्थित परीक्षा केंद्र पर हाईस्कूल में चित्रकला की परीक्षा के दौरान पहली पाली में दो मुन्ना भाई पकड़े गए। इस मामले में दोनों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करा दी गई है। इस मामले में केंद्र व्यवस्थापक वीरेंद्र कुमार को हटा दिया गया है।
सोमवार को यूपी बोर्ड की सुबह की पाली में हाईस्कूल चित्रकला की परीक्षा थी। इसमें परवेज नगर के आरएमडी आरआर इंटर कॉलेज में पहली पाली के दौरान आंतरिक सचल दल को चेकिंग के दौरान दो परीक्षार्थियों पर संदेह हुआ। जब केंद्र व्यवस्थापक ने उनकी जांच कराई तो पता चला कि दोनों ही असली परीक्षार्थियों की जगह पर परीक्षा दे रहे थे। ऐसे में केंद्र व्यवस्थापक ने उनकी उत्तर पुस्तिकाओं को सील करते हुए पुलिस को इसकी सूचना दी। कॉलेज पहुंची पुलिस दोनों को अपने साथ थाने ले गई। वहीं केंद्र व्यवस्थापक ने इसकी जानकारी डीआईओएस समेत अन्य अधिकारियों को दी। डीआईओएस के निर्देश पर केंद्र व्यवस्थापक वीरेंद्र कुमार ने थाने में दोनों के खिलाफ तहरीर दी है, जिस पर देर रात रिपोर्ट दर्ज कर ली गई। यह बात सामने आने पर एक प्रश्नपत्र दोनों दे चुके हैं केंद्र व्यवस्थापक को भी हटा दिया गया।
-
परवेज नगर के स्कूल में दो परीक्षार्थी दूसरों के स्थान पर परीक्षा दे रहे थे। आंतरिक सचल दल ने इनको संदेह के आधार पर पकड़ा और जांच की गई तो मामला सही पाया है। ऐसे में दोनों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने के साथ केंद्र व्यवस्थापक को भी हटा दिया गया है।
विज्ञापन
- डॉ. प्रवेश कुमार, डीआईओएस