{"_id":"62334cf179770c78bb4f5100","slug":"education-badaun-news-bly4785840146","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी बोर्ड : जीआईसी में बना मॉनिटरिंग सेल सक्रिय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी बोर्ड : जीआईसी में बना मॉनिटरिंग सेल सक्रिय
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बदायूं। यूपी बोर्ड परीक्षा को नकल विहीन कराने के लिए जीआईसी में मॉनिटरिंग सेल बनाया गया है। जहां पर सभी परीक्षा केंद्रों की लाइव स्थिति देखी जा सकती है। इसके लिए मॉनिटरिंग सेल प्रभारी ने सभी 99 कॉलेजों से उनका आईपी एड्रेस मांगा था। इसमें अधिकतर ने दे दिया है। अब इसकी फीडिंग का काम चल रहा है।
माध्यमिक शिक्षा विभाग के सचिव दिव्यकांत शुक्ला ने डीआईओएस को निर्देश दिए है कि परीक्षा को हर हाल में नकलविहीन कराया जाए। ऐसे में डीआईओएस ने अधीनस्थों को परीक्षा की तैयारियों को लेकर जरूरी निर्देश दिए।
डीआईओएस के निर्देशन में राजकीय इंटर कॉलेज में मॉनिटरिंग सेल बनाया गया है जो अब सक्रिय कर दिया गया है। केंद्र प्रभारी आरके वर्मा ने बताया कि अधिकतर स्कूलों के आईपी एड्रेस और पासवर्ड मिल चुके हैं। इनको अपलोड करने का काम चल रहा है ताकि परीक्षा के दौरान इन केंद्रों का लाइव देखा जा सके और इससे परीक्षा के समय वहां पर होने वाली गतिविधियों पर निगाह रखी जा सके।
विज्ञापन
डीआईओएस डॉ. प्रवेश कुमार ने बताया कि परीक्षा के दौरान इस मॉनिटरिंग सेल से पूरे जिले के सभी 99 सेंटरों के प्रत्येक कक्ष का लाइन प्रसारण देखा जा सकता है। संवाद