फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   education

लिपिक से परेशान शिक्षिका ने दी आत्मदाह की चेतावनी, ट्वीट से खलबली

Tue, 01 Mar 2022 12:35 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 01 Mar 2022 12:35 AM IST
विज्ञापन
education
बदायूं। इस्लामनगर के आर्य कन्या इंटर कॉलेज में सोमवार दोपहर उस वक्त खासा हंगामा हो गया जब बाबू पर उत्पीड़न का आरोप लगाकर शिक्षिका ने आत्मदाह की चेतावनी दे डाली। बाद में शिक्षिका के पति की ओर से इसे लेकर ट्वीट किया गया। इस मामले में प्रबंधन शिक्षिका पर ही आरोप लगा रहा है जबकि डीआईओएस ने जांच कराने की बात कही है।
विज्ञापन

शिक्षिका श्रुति कीर्ति मूल रूप से कानपुर की निवासी हैं। वह साल भर पहले आयोग से चयनित होकर आर्य कन्या इंटर कॉलेज इस्लामनगर में शिक्षिका के पद पर तैनात हुई हैं। बताते हैं कि तैनाती के वक्त भी उन्होंने अतिरिक्त धनराशि मांगने के आरोप एक बाबू व प्रबंधन के कुछ लोगों पर लगाए थे जिनकी जांच कराई गई थी। नया मामला एरियर देने में देर को लेकर है। सोमवार को श्रुति ने कॉलेज के कार्यालय में बाबू पर फिर एरियर के नाम पर वसूली की कोशिश का आरोप लगाया। कहा कि वह काफी परेशान हो चुकी हैं। आत्मदाह कर लेंगी। कॉलेज की शिक्षिकाएं उन्हें वहां से ले गईं। इसके बाद श्रुति के पति की ओर से ट्वीट कर पत्नी के आरोप संबंधी वीडियो शेयर किया गया। वीडियो में श्रुति का चेहरा नहीं दिख रहा पर वह जोरदार आवाज में आरोप लगा रही हैं। हमने बात की तो श्रुति ने बताया कि तैनाती के वक्त से ही उन्हें किसी न किसी तरह परेशान किया जा रहा है। प्रबंधन के इशारे पर यह हो रहा है। सबसे ज्यादा दिक्कत बाबू कर रहे हैं।
विज्ञापन

इधर, कॉलज के प्रबंधक संजीव गुप्ता का कहना है कि श्रुति कीर्ति अपनी मर्जी से काम करना चाहती हैं। अवकाश मनमर्जी से लेती हैं तो कभी कोई आरोप लगा देती हैं। उनके अलावा चार और शिक्षकों का एरियर दिलाया जाना है पर वह अकेले अपनी पत्रावली ही पास करने को कह रही थीं। बाबू के स्तर पर कमी नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-
इस्लामनगर थाना प्रभारी को सौंपी जांच
आत्मदाह की चेतावनी संबंधी ट्वीट के बाद बदायूं पुलिस सोशल मीडिया सेल की ओर से इस्लामनगर थाना प्रभारी को जांच सौंपी है। उन्हें तत्काल जांच कर कार्रवाई के लिए निर्देश दिया गया है।
-
इन शिक्षिका के मामले में पहले भी आरोपों की जांच हो चुकी है जो साबित नहीं हो सके थे। सोमवार के घटनाक्रम को लेकर भी जांच करा ली जाएगी।
- डॉ. प्रवेश कुमार, डीआईओएस
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed