{"_id":"61ed4d1d433a6865ba63e570","slug":"education-badaun-news-bly47335506","type":"story","status":"publish","title_hn":"राजकीय मेडिकल कॉलेज में नीट अभ्यर्थियों का पंजीकरण शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राजकीय मेडिकल कॉलेज में नीट अभ्यर्थियों का पंजीकरण शुरू
बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 24 Jan 2022 12:27 AM IST
विज्ञापन
राजकीय मेडिकल कॉलेज में चल रहे नीट काउंसलिंग के लिए रजिस्ट्रेशन। संवाद
- फोटो : BADAUN
Link Copied
बदायूं। नीट (नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट) का पंजीकरण शुरू हो गया है। ऐसे में राजकीय मेडिकल कॉलेज में अब तक साढ़े तीन सौ छात्र-छात्राओं ने पंजीकरण कराया है। इसके बाद इन छात्र-छात्राओं की काउंसलिंग भी शुरू हो गई है, ऐसे में इन सभी छात्र-छात्राओं के शैक्षिक प्रमाण पत्रों का सत्यापन किया जा रहा है।
विज्ञापन
चिकित्सा शिक्षा और प्रशिक्षण निदेशालय लखनऊ की ओर से निर्धारित राज्य कोटे की 85 फीसदी सीटों पर दाखिलों के लिए उप्र नीट द्वारा काउंसलिंग की जा रही है। ऐसे में छात्र-छात्राएं 19 जनवरी से नीट की साइट पर अपना रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं। वहीं 24 जनवरी तक निर्धारित सेंटरों पर काउंसलिंग करते हुए अपने अभिलेखों की जांच करा सकते हैं। ऐसे में राजकीय मेडिकल कॉलेज को भी सेंटर बनाया गया है। मेडिकल कॉलेज में काउंसलिंग शुरू हो चुकी है। अब तक 368 छात्र-छात्राओं ने पंजीकरण कराने के बाद में अपनी-अपनी काउंसलिंग कराई है। मेडिकल कॉलेज प्रशासन के अनुसार सोमवार को भी काउंसलिंग होगी। उसके बाद में कॉलेज आवंटन प्रक्रिया होगी। प्राचार्य डॉ. धर्मेंद्र गुप्ता ने बताया कि नीट की काउंसलिंग कॉलेज में चल रही है। अब तक रजिस्टर्ड 368 छात्र-छात्राओं ने काउंसलिंग कराई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।