{"_id":"61d6ed777247016ab3182917","slug":"education-badaun-news-bly471664623","type":"story","status":"publish","title_hn":"उपाधि वितरण मेले में बांटी गई डिग्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उपाधि वितरण मेले में बांटी गई डिग्री
विज्ञापन
गिंदो देवी महिला डिग्री कॉलेज में एक छात्रा को उपाधि देते अतिथि। संवाद
- फोटो : BADAUN
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बदायूं। रुहेलखंड विश्वविद्यालय ने पहली बार उपाधि वितरण करने की नई व्यवस्था की है। इसके तहत हर डिग्री कॉलेज में उपाधि मेला लगाया जाएगा। जहां छात्र-छात्राओं को उपाधि का वितरण किया जाएगा। विश्वविद्यालय की ओर से मेला लगाने की अंतिम तिथि 12 जनवरी है। बृहस्पतिवार को गिंदो देवी महिला डिग्री कॉलेज में उपाधि मेला लगाया गया। इस दौरान दो छात्राओं ने डिग्री लीं।
स्नातक और परास्नातक की पढ़ाई के बाद छात्र-छात्राएं उपाधि मिलने का काफी बेसब्री से इंतजार करते हैं। नौकरी के लिए जहां पर भी आवेदन करते हैं, अधिकतर जगह उपाधि की मांग की जाती है। अब तक आमतौर पर स्टूडेंट को विवि जाकर डिग्री लेनी पड़ती थी। विश्वविद्यालय ने इस बार से यह नियम बनाया है कि कॉलेज स्तर पर तीन दिवसीय उपाधि मेले का आयोजन किया जाएगा। मेले के माध्यम से छात्र-छात्राओं को जागरूक करते हुए उपाधि का वितरण किया जाए। साथ ही जो छात्र-छात्राएं कॉलेज में सर्वाधिक अंक प्राप्त करने वाले हों, उन्हें इस मेले में उपाधि दी जाए, साथ ही विश्वविद्यालय स्तर पर होने वाले कार्यक्रम में शामिल होने काअवसर भी प्रदान किया जाए।
बृहस्पतिवार को गिंदो देवी महिला महाविद्यालय में उपाधि मेला लगाया गया। शुभारंभ प्राचार्य डॉ. वंदना शर्मा ने किया। कार्यक्रम संयोजिका प्रोफेसर सरला चक्रवती ने बताया पहले दिन दो छात्राएं उपाधि लेने के लिए आईं।
विज्ञापन
इधर, राजकीय महिला डिग्री कॉलेज की प्राचार्य डॉ. स्मिता जैन ने बताया कि शुक्रवार को कॉलेज में उपाधि मेला लगाया जाएगा। साथ ही पुरातन छात्रा सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा जो सुबह 11 बजे से कॉलेज परिसर में होगा। संवाद