फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   education

सीबीएसई : 12 वीं में 20 स्कूलों के सभी बच्चे पास

Sun, 01 Aug 2021 12:43 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 01 Aug 2021 12:43 AM IST
विज्ञापन
education
बदायूं। सीबीएसई 12वीं का रिजल्ट शुक्रवार को घोषित कर दिया गया। बगैर परीक्षा दिए जिले के सभी 20 स्कूलों का परिणाम सौ फीसदी रहा। उम्मीद के अनुसार नंबर मिलने से छात्र-छात्राओं के चेहरे खिल उठे। हालांकि यह पहला मौका है जब किसी को जिला टॉपर घोषित नहीं किया गया है, जिससे तमाम बच्चे मायूस दिखे।
विज्ञापन

कोरोना संक्रमण वायरस की वजह से पहले केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड को 12वीं की मुख्य परीक्षा को रद्द करना पड़ा। ऐसे में बोर्ड द्वारा 12वीं में पंजीकृत परीक्षार्थियों को बिना परीक्षा दिए पास करने का निर्णय लिया गया था।
विज्ञापन

सीबीएसई की जिला कोआर्डिनेटर पवित्रा यादव ने बताया कि सीबीएसई की तरफ से सभी छात्र-छात्राओं के लिए रोल नंबर जारी किए गए हैं। इसके आधार पर छात्र-छात्राएं अपने नंबर विभाग की वेबसाइट पर देख सकते हैं। उन्होंने बताया कि इस बार मदर एथीना, ब्लूमिंगडेल, बीआरबी मॉडल, फ्लोरेंस नाइटएंगल, एचपी इंटर नेशनल, टिथोनस इंटरनेशनल, बाबा इंटर नेशनल स्कूल समेत 20 कॉलेज के छात्र-छात्राएं परीक्षा में शामिल होने को थे। परीक्षा नहीं होने की वजह से सभी स्कूलों का रिजल्ट शत-प्रतिशत रहा है। वहीं स्कूल पहुंचे छात्र-छात्राएं भी नंबर देखकर संतुष्ट नजर आए और जमकर मस्ती की।
विज्ञापन
विज्ञापन

मदर एथीना की श्रेया, अनुष्का व तन्मय को मिले 95.8 प्रतिशत अंक
मदर एथीना स्कूल के दिव्यांश अग्रवाल ने 96.4 प्रतिशत अंक के साथ में 12वीं की परीक्षा पास की है। विद्यालय निदेशिका चयनिका सारस्वत, प्रधानाचार्य पवित्रा यादव ने बताया कि दिव्यांश के अलावा 12वीं में तीन विद्यार्थियों में श्रेया रस्तोगी, अनुष्का रावत व तन्मय शंखधार ने 95.8 प्रतिशत अंक हासिल करते हुए द्वितीय स्थान पर रहे हैं। जबकि 17 विद्यार्थियों ने 95.6 अंक प्राप्त किए हैं। इसमें वंश गुप्ता, ध्रुव रस्तोगी, शिव रॉय, आकांक्षा गुप्ता, मानवी वार्ष्णेय, आकृति सक्सेना, आयुष भारद्वाज, सार्थक माहेश्वरी, खुशी अग्रवाल, लवजीत भारद्वाज, आयुष गुप्ता, चेतना सिंह, बृहस्पति मनी भारद्वाज, तनिष्क कुमार, अनुष्का सक्सेना, अनुराग कुमार सिंह व श्रृद्धा बघेल ने तृतीय स्थान हासिल किया। जबकि संजना शर्मा ने 95 प्रतिशत अंक के साथ चौथा और मेघा यादव, आयुष रॉय ने 93 प्रतिशत अंक प्राप्त कर पांचवां स्थान प्राप्त किया।
ब्लूमिंगडेल में अनुनीत 98.8 अंक पाकर रहे अव्वल
सीबीएसई 12वीं की परीक्षा में ब्लूमिंगेडल स्कूल का परीक्षाफल शत-प्रतिशत रहा। अनुनीत रस्तोगी ने 98.8 प्राप्त कर प्रथम, उन्नति ने 98.6 प्रतिशत प्राप्त कर द्वितीय, तान्या अरोरा ने 98.4 प्रतिशत अंक के साथ तृतीय, कनिका रस्तोगी ने 98.2 के साथ चौथा, अक्षत रस्तोगी ने 98 के साथ पांचवां, फैजा और सुगंधा ने 97 प्रतिशत के साथ छठा, अनवी ने 96.8 के साथ सातवां, शहजान ने 96.6 के साथ आठवां और उदय ने 96.6 के साथ नवां स्थान प्राप्त किया। परीक्षाफल घोषित होने के बाद स्कूल निदेशक ज्योति मेहंदीरत्ता व अध्यक्षा पम्मी मेहंदीरत्ता ने बच्चों को मिठाई खिलाई। और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
बीआरबी के 119 विद्यार्थी पास
बीआरबी मॉडल स्कूल की प्रधानाचार्य वंदना सक्सेना ने बताया कि इस साल कक्षा 12 में कुल 120 बच्चे पंजीकृत थे, इसमें एक बच्चा अनुपस्थित रहा और बाकी सभी 119 बच्चे अच्छे नंबरों से उत्तीर्ण हुए। विद्यालय का वर्ष 2020-21 का कक्षा 12वीं का परीक्षा परिणाम शत-प्रतिशत रहा। इस मौके पर विद्यालय प्रबंधन ने उत्तीर्ण होने वाले सभी बच्चों और उनके अभिभावकों को बधाई दी। प्रधानाचार्य ने कहा कि किसी भी चीज को पाने के लिए लक्ष्य की आवश्यकता होती है।
एचपी इंटरनेशनल में दक्षता अव्वल
एचपी इंटरनेशनल स्कूल का 12वीं का रिजल्ट शत-प्रतिशत रहा। विद्यालय प्रधानाचार्य विल्सन राजन ने बताया कि इस साल दक्षता पटेल 94 प्रतिशत अंको के साथ विद्यालय में प्रथम, संकल्प ठाकुर व अदिति राठौर 92.4 प्रतिशत अंकों के साथ ने संयुक्त रूप से द्वितीय स्थान प्राप्त किया। इनके अलावा रिषभ सक्सेना ने 91 प्रतिशत अंक प्राप्त कर तृतीय व वंशिका प्रिया गौतम ने 89 प्रतिशत अंकों के साथ चौथे स्थान पर रही। विद्यालय प्रबंधन समिती अध्यक्ष हर प्रसाद सिंह पटेल, महाप्रबन्धक शिवम पटेल, विद्यालय के प्रशासक सन्दीप पाण्डेय ने अच्छे परिणाम के लिए बधाई दी, कहा कि वह जीवन में निरंतर नई ऊंचाईयां प्राप्त करें।
बाबा इंटरनेशनल में श्रद्धा वार्ष्णेय टॉपर
बिल्सी। बाबा इंटरनेशनल स्कूल की छात्रा श्रद्धा वार्ष्णेय ने 95 प्रतिशत अंक हासिल कर स्कूल टॉप किया है। नदीम सैफी, हेमांग उपाध्याय व ध्रुव वर्मा ने 94 प्रतिशत अंक पाकर संयुक्त रूप से दूसरे, सक्षम वार्ष्णेय ने 93 प्रतिशत ने अंक पाकर विद्यालय में तीसरा स्थान प्राप्त किया। विद्यालय की छात्रा श्रद्धा वार्ष्णेय ने विज्ञान वर्ग, नदीम सैफी ने गणित वर्ग, काव्यांशी वार्ष्णेय ने वाणिज्य वर्ग, अंजलि वार्ष्णेय ने हुयुमिनिटीज वर्ग में विद्यालय टॉप किया। विद्यार्थियों को डॉयरेक्टर अनुज वार्ष्णेय व प्रधानाचार्या रूपा माहेश्वरी ने मिठाई खिलाकर बच्चों को बधाई दी। विद्यालय चेयरमैन नरेन्द्र बाबू वार्ष्णेय ने कहा कि स्कूल की इस सफलता के लिए स्टॉफ, स्कूल के अध्यापकों की कड़ी मेहनत, छात्रों की लगन और अनुशासन के साथ-साथ अभिभावकों के सहयोग को श्रेय देते हैं।

एसडीबी में दिव्यांशी ने प्राप्त किए 96.2 प्रतिशत अंक
बिसौली। सीबीएसई 12 वीं के परीक्षा परिणाम में पिछले साल की तरह इस बार भी एसडीबी स्कूल का परिणाम शत प्रतिशत रहा। प्रधानाचार्य मीन एल बत्तरा ने बताया कि दिव्यांशी उपाध्याय ने 96.2 प्रतिशत के साथ प्रथम, आयुष कटियार 94.4 प्रतिशत के साथ द्वितीय, ऋषभ वार्ष्णेय ने 94.2 प्रतिशत अंक के साथ तृतीय स्थान पर रहे। जबकि आलिया मालिक, अरुणिमा पौरुषी, विधि, अनुराग कश्यप, अंकुर पाठक, अभिषेक यादव, रितिका वार्ष्णेय, कुशाग्र वार्ष्णेय, भविष्य चौधरी आदि बच्चों ने 90 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त कर सफलता हासिल की है। निदेशक अखिलेश वार्ष्णेय ने मिष्ठान वितरित कर खुशी मनाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed