फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   education

लोकायुक्त के निर्देश पर सीडीओ ने कराई जांच, मिली गड़बड़ी

Wed, 06 Nov 2019 01:31 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 06 Nov 2019 01:31 AM IST
विज्ञापन
education
बदायूं। सालिगराम प्राथमिक विद्यालय में शिक्षकों की भर्ती स्कूल प्रबंधक द्वारा अवैध तरीके से किए जाने का आरोप लगाते हुए लोकायुक्त से शिकायत की गई थी। इसके बाद तत्कालीन डीएम के निर्देश पर सीडीओ के नेतृत्व में टीम ने जांच की। इसमें कई अनियमितताएं मिलीं। जांच टीम का कहना है कि शिक्षकों की नियुक्ति अवैध है। उन्होंने इसकी रिपोर्ट सीडीओ को दी, जिसके बाद इसे लोकायुक्त को भेज दिया गया है।
विज्ञापन

ब्लॉक जगत के गांव करौलिया में चल रहे सालिगराम स्कूल में शिक्षकों की नियुक्ति समेत अन्य मामलों में लापरवाही बरती गई थी। इसको लेकर पूर्व में शिकायतें हुई थी। जिन पर जिला प्रशासन की ओर से जांच कराई गई थी। उन जांचों में स्कूल में काफी अनियमितताएं मिलीं थी। मगर कोई कार्रवाई नहीं की गई थी, जिसके बाद में मोहल्ला मिर्धाटोला निवासी गोपाल मनोहर शर्मा ने फिर शासन से इस संबंध में शिकायत की। इस पर बीएसए और बीईओ की ओर से जांच की गई। इसमें उन्होंने पूरी चयन प्रक्रिया को कूटरचित पाया। इसके बाद में भी कोई कार्रवाई नहीं होने पर शिकायतकर्ता ने लोकायुक्त के पास शिकायत दर्ज कराई। उन्होंने स्कूल प्रबंधक पर शिक्षकों को गलत तरीके से भर्ती करने के साथ उच्च प्राथमिक स्कूल के साथ प्राथमिक की कक्षाएं संचालित होने को आरोप लगाया। ऐसे में लोकायुक्त ने डीएम को जांच के आदेश कर दिए। लोकायुक्त से मिले निर्देश के बाद तत्कालीन डीएम दिनेश कुमार सिंह ने सीडीओ, वरिष्ठ कोषाधिकारी और डीआईओएस को नामित करते हुए जांच के आदेश दिये। सीडीओ के नेतृत्व में गठित टीम शिकायतकर्ता व स्कूल प्रबंधक से मिली और साक्ष्य प्रस्तुत करने को कहा। ऐसे में स्कूल प्रबंधक शिक्षकों की नियुक्ति संबंधी कोई भी साक्ष्य प्रस्तुत नहीं कर सके। जांच रिपोर्ट के मुताबिक विद्यालय में की गई नियुक्तियों की वैधानिकता फर्जी प्रतीत होती है, साथ ही अन्य कई अनियमितताएं भी मिली हैं।
विज्ञापन


करौलिया में स्थित सालिगराम स्कूल की जांच की गई थी। इसमें शिक्षकों की नियुक्ति फर्जी तरीके से होने की पुष्टि हुई है, साथ ही अन्य अनियमितताएं मिली हैं। इसकी पूरी जांच रिपोर्ट सीडीओ के माध्यम से लोकायुक्त को भेज दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-हरश्चिंद्र यादव, वरिष्ठ कोषाधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed