फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   education

बच्चो! यूनिफॉर्म तो कागजों में बंट गई, मगर स्वेटर जरूर ले लेना

Sat, 02 Nov 2019 01:46 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 02 Nov 2019 01:46 AM IST
विज्ञापन
education
बदायूं। सर्दियों की शुरुआत हो चुकी है ऐसे में शिक्षा विभाग ने स्कूलों में स्वेटर वितरण कराना शुरू कर दिया गया है, लेकिन आधे से ज्यादा सत्र निकलने के बाद भी छात्र-छात्राओं को अब तक यूनिफॉर्म नसीब नहीं हो पायी है। हालांकि विभाग का दावा है कि 75 प्रतिशत छात्र-छात्राओं को यूनिफॉर्म का वितरण किया जा चुका है, बाकी का जल्द किया जाएगा, जबकि हकीकत कुछ और ही बयां कर रही है। वास्तविकता तो ये है कि अधिकतर जगहों पर केवल कागजों में ही यूनिफॉर्म बांट दी गई।
विज्ञापन

प्रदेश सरकार की ओर से परिषदीय विद्यालयों में वह तमाम सुविधाएं छात्र-छात्राओं को दी जा रही हैं, जिससे वह कांवेंट स्कूल के छात्र-छात्राओं से मुकाबला कर सकें। इसको लेकर समय-समय पर शिक्षा विभाग को निर्देशित भी किया जा रहा है। शासन के निर्देश पर बेसिक शिक्षा विभाग की ओर से इन विद्यार्थियों को बैग, जूता-मोजा, किताबें आदि निशुल्क दी जा रही है, साथ ही प्रत्येक छात्र-छात्रा को दो-दो जोड़ी यूनिफॉर्म भी दी जा रही है, ताकि जब छात्र-छात्राएं विद्यालय आए, तो सभी एक जैसी यूनिफॉर्म में दिखाई दें, लेकिन शिक्षा विभाग के अधिकारियों की लापरवाही की वजह से गर्मी का पूरा सीजन निकल जाने के बाद भी अब तक तमाम स्कूलों के छात्र-छात्राओं को यूनीफॉर्म मुहैया नहीं हो पायी। विभाग का दावा है कि अब तक उसकी ओर से 75 प्रतिशत यूनिफॉर्म का वितरण किया जा चुका है और बाकी का भी जल्द कर दिया जाएगा, जबकि वास्तविकता में आज भी तमाम स्कूलों के बच्चे ऐसे हैं जो बगैर यूनिफार्म स्कूल जा रहे हैं। इन स्कूलों में कागजों में यूनिफॉर्म का वितरण कर दिया गया। ऐसे में यह माना जा रहा है कि स्वेटर वितरण होने और सर्दियां आने के बाद जब यूनिफॉर्म की आवश्यकता नहीं रह जाएगी तो यूनिफॉर्म का वितरण कागजों में दिखा दिया जाएगा और धनराशि का बंदरबांट कर लिया जाएगा।
विज्ञापन


वजीरगंज ब्लॉक में बंटने लगे स्वेटर
विभाग के अनुसार स्वेटर के लिए जैम पोर्टल के माध्यम से फर्म का चयन किया गया। बदायूं और बरेली में एक ही फर्म स्वेटर का वितरण कर रही है। फर्म की ओर से अब तक 16 हजार स्वेटर विभाग को मुहैया कराए गए हैं, जिन्हें बंटवाने के लिए वजीरगंज ब्लॉक मेें भेज दिया गया है। ऐसे में यह सवाल भी उठ रहा है कि स्वेटरों को शहर छोड़कर वजीरगंज ब्लॉक से ही बंटवाना शुरू क्यों कराया जा रहा है। अगर शहर में वितरण नहीं कराना था तो शहर के पास वाले ब्लॉक सालारपुर, जगत आदि में भी वितरण कराया जा सकता था। जब यही सवाल विभागीय अधिकारियों से किया गया तो वे चुप्पी साध गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


फैक्ट फाइल
-प्राथमिक विद्यालय-1842
-उच्च प्राथमिक विद्यालय-656
-छात्र-छात्राओं की संख्या- तीन लाख 21 हजार
-यूनिफॉर्म प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं की संख्या- दो लाख 40 हजार (विभाग के मुताबिक)

यूनिफॉर्म का वितरण लगातार किया जा रहा है। जल्द ही सभी छात्र-छात्राओं को यूनिफॉर्म शत-प्रतिशत मिल जाएगी, साथ ही कुछ स्वेटर भी आ चुके हैं, जिनको बांटने के लिए स्कूलों में भेज दिया गया है।
-रामपाल सिंह राजूपत, बीएसए
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed