फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Eco van overturns on Bareilly highway, helper dies

Budaun News: बरेली हाईवे पर इको वैन पलटी, हेल्पर की मौत

Sat, 11 May 2024 12:43 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 11 May 2024 12:43 AM IST
विज्ञापन
Eco van overturns on Bareilly highway, helper dies
हादसे के बाद सड़क किनारे खाई में घुसी कार। संवाद
बिनावर। बरेली-बदायूं हाईवे पर मलगांव रेलवे क्रॉसिंग के नजदीक शुक्रवार दोपहर तेज रफ्तार इको वैन पलट गई। उससे दबकर हेल्पर धर्मेंद्र (25) की मौत हो गई, जबकि चालक मौके से भाग गया। हादसे में छह यात्रियों को भी चोटें आई हैं। पुलिस ने कार कब्जे में लेकर हेल्पर के शव को मोर्चरी में रखवा दिया है।
विज्ञापन

शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला सम्राट अशोक नगर निवासी धर्मेंद्र पुत्र रामअवतार इको वैन पर हेल्पर था। उसने और वैन चालक ने शुक्रवार दोपहर करीब 2:30 बजे भामाशाह चौराहे पर यात्रियों को बैठाया था। वह वैन लेकर बदायूं से बरेली जा रहे थे। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, वैन की रफ्तार काफी तेज थी। मलगांव रेलवे क्रॉसिंग के नजदीक मोड़ पर अचानक पलट गई। धर्मेंद्र उसकी खिड़की पर बैठा था, जिससे वह वैन से दब गया।
विज्ञापन

हादसे के बाद यात्रियों में चीख-पुकार मच गई। यह देखकर रेलवे क्रॉसिंग पर मौजूद लोग दौड़कर आ गए। उन्होंने किसी तरह यात्रियों को बाहर निकाला और वैन को सीधा किया। उसके बाद हेल्पर को नीचे से निकाला गया, लेकिन तब तक उसकी मौत हो गई। इसकी सूचना पर थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई। तब तक वैन का चालक वहां से भाग गया। हादसे में वैन सवार छह यात्रियों को मामूली चोटें आईं। इससे वह घटनास्थल से ही अपने-अपने गंतव्य को चले गए। इसकी सूचना पर हेल्पर के परिवार वाले भी मौके पर पहुंच गए। बाद में पुलिस ने उसका शव मोर्चरी भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन



ऑटो और कार की भिड़ंत, पांच घायल
कुंवरगांव। थाना क्षेत्र में दुगरैया गांव के नजदीक शुक्रवार दोपहर तेज रफ्तार कार और ऑटो की भिड़ंत हो गई। इसमें ऑटो सवार पांच लोग घायल हो गए।
थाना क्षेत्र के गांव यूसुफनगर निवासी राम भान सिंह पुत्र सत्यपाल कुंवरगांव-बदायूं मार्ग पर ऑटो चलाता है। वह शुक्रवार दोपहर यात्रियों को बैठाकर शहर से कुंवरगांव लौट रहा था। दुगरैया गांव के पास कुंवरगांव की ओर से आ रही तेज कार ने ऑटो में टक्कर मार दी, जिससे ऑटो सवार बरेली के अलीगंज निवासी वर्षा (22) उसकी मां माया (55), कुंवरगांव निवासी संगीता गुप्ता (58), तस्लीम (21) पुत्र इदरीश गंभीर रूप से घायल हो गए।

हादसे को देखकर कई ग्रामीण मौके पर पहुंच गए और घायलों को ऑटो से बाहर निकाला। ग्रामीणों ने बताया कि घटना के तुरंत बाद 108 एंबुलेंस को सूचना दे दी थी लेकिन एंबुलेंस एक घंटे बाद मौके पर पहुंची। घायल तस्लीम पुलिस से बोला क्या मेरे मरने के बाद एंबुलेंस आएगी। पुलिस ने ऑटो रोककर घायलों को जिला अस्पताल भेजा। संवाद

हादसे के बाद सड़क किनारे खाई में घुसी कार। संवाद

हादसे के बाद सड़क किनारे खाई में घुसी कार। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed