फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Eclipse on the development of the SP-BSP in UP: Rajnath

सपा-बसपा यूपी के विकास पर ग्रहण: राजनाथ

Sat, 04 Feb 2017 11:30 PM IST
बदायूं, ब्यूरो
बदायूं, ब्यूरो Updated Sat, 04 Feb 2017 11:30 PM IST
विज्ञापन
Eclipse on the development of the SP-BSP in UP: Rajnath
सपा-बसपा यूपी के विकास पर ग्रहण: राजनाथ - फोटो : अमर उजाला

विज्ञापन
केंद्रीय गृहमंत्री ने सपा-कांग्रेस गठबंधन को आत्महत्या का प्रयास बताया
 केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने उत्तर प्रदेश के विकास पर सपा और बसपा को ग्रहण बताया। शनिवार को बगरैन नखासा में आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश से जब तक दोनों पार्टियों का ग्रहण नहीं हटेगा, तब तक प्रदेश का विकास नहीं हो सकता है। बोले, सपा का कांग्रेस से गठबंधन दोनो पार्टियों की आत्महत्या का प्रयास है।
 भाजपा के संकल्प पत्र में किसानों के कर्ज माफ करने की बात कहकर राजनाथ ने किसानों को भाजपा के पक्ष में मतदान करने की अपील की। कहा कि यूपी का चुनाव प्रदेश की दिशा व दशा बदलने वाला साबित होगा। सपा को परिवारवाद की पार्टी बताते हुए कहा कि सत्ता में एक ही परिवार के 22 लोग बैठकर अपना विकास करते हैं। यूपी की उन्हें कतई चिंता नहीं। चोरों ओर गुंडे और बदमाशों का आतंक है। जनता आजिज आ चुकी है। प्रदेश का युवा रोजगार पाने को भटक रहा है। राहुल गांधी पर तंज कसते हुए कहा कि वे आखिर अपना मुंह क्यों नहीं खोलतेेे।
विज्ञापन

जनसभा में भाजपा के जिला प्रभारी महाराज सिंह, जिलाध्यक्ष हरीश शाक्य, पूर्व विधायक महेश गुप्ता,  पूर्व विधायक प्रेमस्वरूप पाठक, पूर्व विधायक दया सिंधु शंखधार, प्रत्याशी कुशाग्र सागर, उमेश राठौर, योगेन्द्र सागर, दुर्गेश वार्ष्णेय, पूर्व एमएलसी जितेंद्र यादव, पूर्व दर्जा राज्यमंत्री गेंदनलाल मौर्य, अशोक भारती, अजय पाराशरी, अनिल कुमार अक्कू, मनोज टाटा, सोनू मिश्रा, शाकुल मिश्रा, रामवीर सिंह, पंकज सिंह चौहान, भानुप्रकाश सिंह चौहान, दीपक चौहान, डीपी भारती, सुधीर कुमार सिंह, कुलदीप वार्ष्णेय, प्रेमलता सिंह, सुधीर कुमार सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

बबुआ पूछते हैं कि अच्छे दिन कब आए
गृहमंत्री ने चुटीले शब्दों से भी राहुल गांधी और मुख्यमंत्री अखिलेश यादव पर तंज कसा। बोले- बबुआ पूछते हैं कि अच्छे दिन कब आए?  भाजपा सरकार ने अंतर्राष्ट्रीय पटल पर देश का सिर ऊंचा किया है, जो अच्छे दिन की शुरूआत ही है। मात्र ढाई साल के कार्यकाल में भाजपा ने वह कर दिखाया जिस पर पूरे देश की जनता को नाज है। सर्जिकल स्ट्राइक पर बोले- उड़ी हमले के बाद भारत के जांबाजों ने जिस वीरता  के साथ पाकिस्तान की धरती पर जाकर आतंकवादियों के शिविरों को नष्ट किया,  उसे देखकर सारी दुनिया की आंखें खुली रह गयीं। आतंकवादियों के विरोध के बावजूद सार्क सम्मेलन में जाकर मैंने उन्हीं की धरती से उन्हें ललकारा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed