फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   e stamp issue for badaun

कागज की बचत करेगा ई स्टाम्प

Sat, 03 Jan 2015 06:57 PM IST
बदायूं।
बदायूं। Updated Sat, 03 Jan 2015 06:57 PM IST
विज्ञापन
जिले में ई स्टाम्प सेवा शुरू होने से जमीन-जायदाद के क्रेता-विक्रेता दोनों को सुविधाएं तो मिलेंगी ही। साथ ही समय की काफी बचत होगी। खास बात यह है कि इससे कागज की बचत भी होगी और यह सुरक्षित व्यवस्था है, जो जालसाजी से बचाएगी। फिलहाल दस हजार और इससे ऊपर की रकम के ई स्टाम्प रजिस्ट्री के काउंटर से मिल सकें गे। इसके अलावा जिला मुख्यालय के तीन बैंकों में भी इसकी सुविधा शुरू हो चुकी है।
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश सरकार और स्टाक होल्डिंग कारपोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड के बीच करार हुआ है। जिससे बदायूं में पहली बार इस सुविधा की शुरूआत की जा रही है। स्टाम्प शुल्क का भुगतान करने के लिए सुरक्षित, सक्षम और सरल विकल्प के रूप में यह सुविधा बदायूं के लोगों को वरदान साबित होगी। यह सुविधा प्रदेश सरकार द्वारा ई-गवर्नेंस की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।
विज्ञापन

ई-स्टापिंग की विशेषताएं और लाभ
0 स्टांप मूल्य का भुगतान आरटीजीएस/एनईएफटी, ड्राफ्ट, पे-ऑर्डर, दस्तावेज, चेक, कैश के द्वारा किया जा सकता है।
0 संपूर्ण मूल्य का एक ही स्टांप पेपर मिलेगा, जिससे रजिस्ट्री में लगने वाले अनेकानेक पन्नों की बचत होगी।
0 यह अन्य विकल्पों की तुलना में विशेष और सबसे तेज सुविधा है। यह बिना अतिरिक्त शुल्क के उपलब्ध होगा।
0 ई-स्टांपिग सुरक्षित, छेड़छाड़ मुक्त, सुविधाजनक और तेज सुविधा है।
00
जिला मुख्यालय की इन बैंक शाखाओं में ई-स्टांपिक की सुविधा
1- सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया, इंदिरा चौक, बदायूं।
2- इलाहाबाद बैंक, बदायूं।
3- आईडीबीआई बैंक, इंदिरा चौक, बदायूं।
ई-स्टांपिंग सेवा कार्यालयीय कार्य में बेहतर और सुविधाजनक है। इसके चालू होने से सभी संबंधित लोगों को समय की बचत है। अधिक मूल्य के स्टांप के लिए तो यह सबसे बेहतर विकल्प के रूप में उभरा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- योगेश कुमार, उप निबंधक, रजिस्ट्री कार्यालय, सदर
ई-स्टांप सेवा शुरू होते ही अपने प्रयोग का लाभ दिखाने लगी है। 25 हजार तक के स्टांप मिल जाते हैं। इससे अधिक के नहीं मिलते। बड़ी रकम वाले बैनामा में इस सुविधा से प्रलेखकों को काफी सुविधा हो रही है।
- संजय कुमार शर्मा, प्रलेखक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed