{"_id":"6546983aa36bdbec92031844","slug":"e-rickshaw-overturns-after-colliding-with-car-plumber-dies-badaun-news-c-123-1-sbly1004-7394-2023-11-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: कार की टक्कर से ई-रिक्शा पलटा, प्लंबर की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: कार की टक्कर से ई-रिक्शा पलटा, प्लंबर की मौत
विज्ञापन
मृतक अंबरीष कुमार शर्मा।फाइल फोटो
बदायूं। बदायूं-बिजनौर स्टेट हाईवे पर शुक्रवार रात कार की टक्कर से ई-रिक्शा सवार 50 वर्षीय प्लंबर अंबरीष शर्मा की मौत हो गई। ई-रिक्शा चालक घायल हो गया। अंबरीष उझानी से काम करके घर लौट रहे थे, तभी बहेड़ी मोड़ पर हादसा हो गया। हादसे के बाद कार लेकर शहर की भागे चालक को कोतवाली पुलिस ने घेराबंदी करके पकड़ लिया। पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली है।
सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के गांव लौड़ा बहेड़ी निवासी प्लंबर अंबरीष शर्मा टंकी फिटिंग करने का काम करते थे। बेटे अंकित शर्मा ने बताया कि अंबरीष शुक्रवार सुबह उझानी में काम करने गए थे। वहां से शुक्रवार रात ई-रिक्शा से घर लौट रहे थे। ई-रिक्शा गांव अल्लापुर भोगी निवासी नितिन साहू चला रहा था। ई-रिक्शा बदायूं-बिजनौर हाईवे पर बहेड़ी मोड़ पर पहुंचा तभी पीछे से तेज रफ्तार में आई बोलेरो ने की टक्कर वग गई, इससे ई-रिक्शा बीच सड़क पर पलट गया।
हादसे में ई-रिक्शा चालक और अंबरीष गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को राजकीय मेडिकल कॉलेज भेजा, जहां डॉक्टरों ने अंबरीष को मृत घोषित कर दिया। सिविल लाइंस पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया। अंबरीष की मौत से उनके परिवार में कोहराम मचा हुआ है। पुलिस ने चालक को गिरफ्तार करने के बाद भी घटना की रिपोर्ट कार नंबर के आधार पर अज्ञात चालक के खिलाफ दर्ज की है।