फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   E-rickshaw overturned after being hit by an unknown vehicle, sweet shop owner died

Budaun News: अज्ञात वाहन की टक्कर से ई-रिक्शा पलटा, मिष्ठान दुकानदार की मौत

Sat, 22 Feb 2025 09:56 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 22 Feb 2025 09:56 PM IST
विज्ञापन
E-rickshaw overturned after being hit by an unknown vehicle, sweet shop owner died
धर्मपाल गुप्ता का फाइल फोटो।
रेहड़िया। वजीरगंज थाना क्षेत्र के गांव दौलतपुर गौंटिया के पास शुक्रवार शाम किसी वाहन की टक्कर से ई-रिक्शा पलट गया। ई-रिक्शा के नीचे दबने से उसमें सवार मिष्ठान विक्रेता गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें बरेली के अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां देर रात उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। परिजनों ने बगैर पुलिस को सूचना दिए शव का अंतिम संस्कार कर दिया। हादसे से परिवार में कोहराम मचा है।
विज्ञापन


वजीरगंज थाना क्षेत्र के गांव रेहड़िया निवासी धर्मपाल गुप्ता (70) शुक्रवार को गांव दिसौलीगंज स्थित मिष्ठान की दुकान पर गए थे। शाम सात बजे वह दुकान बंदकर घर से ई-रिक्शा से लौट रहे थे। इसी बीच एमएफ हाईवे पर गांव दौलतपुर गौंटिया के पास पीछे से आ रहे तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने ई-रिक्शा में टक्कर मार दी।
विज्ञापन

जबरदस्त टक्कर लगने से ई-रिक्शा हाईवे पर पलट गया। इससे धर्मपाल ई-रिक्शा के नीचे दब गए। वहीं, ई-रिक्शा चालक मामूली रूप से चोटिल हो गया। सूचना पर मौके पर पहुंचे परिजन उन्हें गंभीर हालत में बरेली ले गए। जहां एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। शुक्रवार रात करीब ढाई बजे उन्होंने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। शनिवार तड़के मिष्ठान दुकानदार का शव घर लाया गया। परिजनों ने बगैर पुलिस को सूचना दिए शव का अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed