{"_id":"6acbe9922f762b63c70fa35b","slug":"e-rickshaw-mangled-after-collision-with-canter-on-highway-two-critically-injured-badaun-news-c-123-1-sbly1006-175180-2026-10-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: हाईवे पर कैंटर की टक्कर से ई-रिक्शा के उड़े परखचे, दो गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: हाईवे पर कैंटर की टक्कर से ई-रिक्शा के उड़े परखचे, दो गंभीर
विज्ञापन
घायल साहब सिंह। संवाद
बिल्सी। बिजनौर-बदायूं हाईवे पर सतेती चौराहे के पास रविवार शाम करीब तीन बजे तेज रफ्तार कैंटर ने ई-रिक्शा में टक्कर मार दी। हादसे में ई-रिक्शा के परखचे उड़ गए। दुर्घटना में ई-रिक्शा सवार दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने दोनों को अस्पताल पहुंचाया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
कोतवाली क्षेत्र के गांव गढ़ौली निवासी साहब सिंह और धर्मपाल बिल्सी से कुछ सामान खरीदकर ई-रिक्शा से गांव लौट रहे थे। इसी दौरान बदायूं की ओर से आ रहे तेज रफ्तार कैंटर ने सतेती चौराहे के पास ई-रिक्शा को टक्कर मार दी। हादसे में साहब सिंह और धर्मपाल गंभीर रूप से घायल हो गए।
सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और एंबुलेंस की मदद से दोनों घायलों को बिल्सी के सरकारी अस्पताल में पहुंचाया। हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया। सीओ आलोक सिद्धू ने बताया कि मार्ग पर दुर्घटना की सूचना मिली थी। इसके बाद कोतवाली पुलिस मामले की जांच कर रही है।