फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   E-rickshaw driver friend murdered for Rs. 35000

Budaun News: 35 हजार के लिए कर दी ई-रिक्शा चालक दोस्त की हत्या

Wed, 28 May 2025 12:45 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 28 May 2025 12:45 AM IST
विज्ञापन
E-rickshaw driver friend murdered for Rs. 35000
घटना स्थल पर मनोज पटेल के पिता से बात करती पुलिस। संवाद
सिलहरी। दोस्त ने 35 हजार रुपये के लिए ई-रिक्शा चालक की हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। उसने हत्या का जुर्म कबूल कर लिया है। उसके पास से फरसा भी बरामद हुआ है। युवक की हत्या के बाद आरोपी ने खंती में फरसा फेंक दिया और रुपये अपने पास रख लिया था
विज्ञापन

सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के आंमगांव के चिरौंजी सिंह का बेटा मनोज पटेल (37) ई-रिक्शा चलाता था। पिछले दिनों उसने 71 हजार रुपये का अपना ई-रिक्शा बेच दिया था। खरीदने वाले ने उसे सोमवार को 35 हजार रुपये दिया था। बाकी 36 हजार रुपये कुछ दिनों में देकर ई-रिक्श ले जाने को कहा था। पैसा लेने के बाद मनोज घर पर था। उसके पिता ने बताया कि शाम को उसका दोस्त सुनील उसे बुलाकर ले गया। देर रात तक जब वह घर नहीं लौटा तो परिवार के लोगों को चिंता होने लगी। आसपास के लोगों से पूछताछ की लेकिन कोई सुराग नहीं मिल सका। मंगलवार की सुबह मनोज का शव कच्ची सड़क के किनारे खंती में पड़ा मिला। परिवारों वालों की जानकारी हुई तो वह रोते-बिलखते मौके पर पहुंचे। मनोज के चार बच्चे हैं। पिता ने इसकी शिकायत पुलिस से की। पुलिस ने उसके दोस्त आमगांव के सुनील को पकड़ा तो उसने जुर्म कबूल लिया।
विज्ञापन


विवाद के बाद कर दी हत्या, पैसे भी ले लिए
आरोपी आमगांव के सुनील ने बताया कि वह मनोज के साथ सोमवार की शाम शराब के ठेके पर गया। वहां पर दोनों ने शराब पी। शराब पीने के बाद दोनों ई-रिक्शा से घर जाने लगे। रास्ते में दोनों में किसी बात को लेकर विवाद हुआ। इसी दौरान सुनील ने मनोज को धक्का दे दिया तो वह नशे की हालत में खंती में गिर गया। खंती में गिरने से मनोज बेहोश हो गया तो सुनील ने उसकी जेब से पैसे निकाल लिए। फिर वह रिक्शा लेकर उसके घर गया और वहां पर खड़ा कर दिया। उसके बाद वह फिर से वहीं पहुंचा, जहां पर मनोज गिरा था। बेहोशी की हालत में उसने मनोज पर फरसा से हमला कर दिया तो उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन



कोट

- मामले का खुलासा कर दिया गया है। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। उसे जेल भेजा जाएगा। - डॉ. बृजेश कुमार सिंह, एसएसपी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed