{"_id":"661984434817a2c65d09b564","slug":"durvijay-is-a-millionaire-the-couple-has-property-worth-three-crores-badaun-news-c-123-1-sbly1018-116971-2024-04-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: करोड़पति हैं दुर्विजय, दंपती के पास पौने तीन करोड़ की संपत्ति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: करोड़पति हैं दुर्विजय, दंपती के पास पौने तीन करोड़ की संपत्ति
विज्ञापन
बदायूं। भाजपा प्रत्याशी और पेशे से शिक्षक दुर्विजय सिंह शाक्य के पास शस्त्र लाइसेंस है न ही किसी थाने में कोई मुकदमा। वह खुद करोड़पति हैं। पत्नी की संपत्ति जोड़ दें तो दंपती के पास करीब पौने तीन करोड़ की संपत्ति है।
दुर्विजय सिंह की चल-अचल संपत्ति 1,24,70,242 रुपये है। उनकी शिक्षिका पत्नी मोना भाटिया की 1,49,68,277 रुपये की है। दुर्विजय सिंह शाक्य ने बताया कि पिछले वर्ष में उनकी आय 7,40,710 रुपये हुई है। पत्नी की आय 4,88, 610 रुपये रही है। दंपती के हाथ में 70 हजार रुपये नगद हैं। इसमें पत्नी के 30 हजार रुपये जुड़े हैं। इनके पास 9 लाख रुपये कीमत की दो कार हैं। एक मोबाइल की कीमत 2 लाख 15 हजार तथा दूसरे की 25 हजार है। इनकी पत्नी के पास स्कूटी है, जिसकी कीमत 30 हजार रुपये लगाई गई है। दुर्विजय सिंह के पास सोने के 50 ग्राम जेवर हैं। पत्नी के पास 10 लाख का सोना, 30 हजार रुपये की चांदी भी है।
विद्यार्थी परिषद से राजनीति में आए
दुर्विजय सिंह (उम्र 47 साल), शिक्षा-एमए, बीएड, एलएलबी, बरेली के बिशप मंडल इंटर कॉलेज में शिक्षक हैं। पंजाबी समुदाय की बरेली निवासी मोना भाटिया से विवाह किया था। मोना उच्च प्राथमिक विद्यालय में शिक्षिका हैं। दातागंज तहसील क्षेत्र के गांव ब्रह्मपुर के मूल निवासी हैं। पहले विद्यार्थी परिषद में रहे। फिर युवा मोर्चा में सक्रिय हुए। साल 2007 में भाजपा युवा मोर्चा के क्षेत्रीय अध्यक्ष बने। अब भाजपा के बृज प्रांत के क्षेत्रीय अध्यक्ष हैं।