{"_id":"66197f999c00f63cf90b65a9","slug":"during-teacher-election-training-studies-will-be-affected-for-15-days-badaun-news-c-123-1-sbly1001-116947-2024-04-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: शिक्षक चुनाव प्रशिक्षण में, 15 दिन पढ़ाई होगी प्रभावित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: शिक्षक चुनाव प्रशिक्षण में, 15 दिन पढ़ाई होगी प्रभावित
विज्ञापन
बदायूं। लोकसभा चुनाव की प्रक्रिया चल रही है। इसमें स्कूलों से करीब चार हजार से ज्यादा शिक्षक-शिक्षिकाओं की ड्यूटी लगाई गई है। शिक्षकों के चुनाव ड्यूटी में होने के कारण छात्र-छात्राओं की पढ़ाई प्रभावित होगी।
जिले में तीसरे चरण के तहत सात मई को लोकसभा चुनाव के लिए मतदान होगा। चुनाव में शिक्षकों की भी ड्यूटी लगाई गई है। शिक्षकों के दूसरे चरण का प्रशिक्षण 24 अप्रैल से शुरू होगा, जो दो-तीन मई तक चलेगा। शिक्षकों के प्रशिक्षण कार्यक्रम में व्यस्त रहने के कारण जिले के स्कूलों में पढ़ाई व्यवस्था आगामी 15 दिन प्रभावित रहेगी। वहीं बेसिक स्कूलों में नवीन नामांकन की प्रक्रिया भी प्रभावित होगी।
पढ़ाई के साथ-साथ स्वतंत्र व निष्पक्ष तरीके से चुनाव भी होना जरूरी है। ऐसे में जितने शिक्षकों की जरूरत चुनाव को लेकर पड़ी है वह चुनाव ड्यूटी में लगाए जाएंगे। कोशिश रहेगी की किसी भी विद्यालय में पढ़ाई प्रभावित न हो। -स्वाति भारती, बीएसए