{"_id":"64691ce4f19187da600c9daa","slug":"dumper-hit-the-bike-girl-died-badaun-news-c-4-1-160112-2023-05-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: डंपर ने बाइक को टक्कर मारी, बच्ची की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: डंपर ने बाइक को टक्कर मारी, बच्ची की मौत
विज्ञापन
घटना स्थल पर रोते बिलखते मृतका बच्ची के परिजन। संवाद
- रामगंगा पुल के पास हुआ हादसा, बच्ची की मां और चाचा घायल
- निर्माणाधीन गंगा एक्सप्रेस-वे पर मिट्टी डाल रहा था डंपर
संवाद न्यूज एजेंसी
दातागंज। हजरतपुर थाना क्षेत्र में निर्माणाधीन गंगा एक्सप्रेस-वे पर मिट्टी डाल रहे डंपर ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक पर सवार नौ वर्षीय बच्ची की मौके पर ही मौत हो गई। मां और चाचा घायल हो गए। हादसे के बाद चालक डंपर छोड़कर भाग गया।
शनिवार की शाम करीब पांच बजे हजरतपुर थाना क्षेत्र के गांव लालपुर खादर निवासी सुरेश की पत्नी रजनी, नौ वर्षीय पुत्री प्रीति, सुरेश के छोटे भाई दिलीप के साथ बाइक से नगरिया खनू जा रहे थे। इसी दौरान रामगंगा पुल के पास निर्माणाधीन गंगा एक्सप्रेस-वे पर तेज रफ्तार मिट्टी भरकर आ रहे डंपर ने दिलीप की बाइक में आगे से टक्कर मार दी।
हादसे में प्रीति बाइक से उछलकर डंपर के नीचे आ गईं और उनकी मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दिलीप और रजनी घायल हो गए। हादसे के बाद लोगों ने डंपर चालक को पकड़ने का प्रयास किया, लेकिन वह डंपर छोड़कर भाग गया। हादसे की सूचना पर पह़ुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल भिजवाते हुए उनके परिजनों को सूचना दी। सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंच गए। इसके बाद पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेजा। इस संबंध में सीओ दातागंज कर्मवीर सिंह ने बताया कि तहरीर आने के बाद डंपर चालक के खिलाफ एफआईआर दर्ज की जाएगी।