{"_id":"6aea4329ec8ff5e24e0a5a94","slug":"drunken-commotion-assault-on-a-farm-path-five-in-custody-badaun-news-c-123-1-bdn1024-176932-2026-11-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: नशे में हंगामा, खेत के रास्ते पर मारपीट, पांच हिरासत में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: नशे में हंगामा, खेत के रास्ते पर मारपीट, पांच हिरासत में
विज्ञापन
कुंवरगांव। थाना क्षेत्र में अलग-अलग घटनाओं में पुलिस ने हंगामा करने और मारपीट के मामले में पांच लोगों को हिरासत में लिया है। सभी के खिलाफ शांतिभंग की कार्रवाई कर एसडीएम के समक्ष पेश किया गया।
क्षेत्र के नंदगांव निवासी दीपक पुत्र पूरन लाल शराब के नशे में घर का सामान बाहर फेंकने लगा। इसके साथ ही परिजनों के साथ गाली-गलौज कर हंगामा करने लगा। सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया।
वहीं बाबट गांव में खेत से रास्ता निकालने को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। देखते ही देखते दोनों पक्षों में मारपीट शुरू हो गई। घटना में जुगेंद्र और हरनाम घायल हो गए। पुलिस ने दोनों घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा। मामले में एक पक्ष से घनश्याम पुत्र गेंदन सिंह और झब्बू पुत्र द्वारिका सिंह तथा दूसरे पक्ष से दुर्वेश सिंह और पहलादी पुत्रगण जगदीश सिंह को हिरासत में लिया गया।
विज्ञापन
पुलिस ने सभी के खिलाफ शांतिभंग की कार्रवाई करते हुए एसडीएम के समक्ष पेश किया। एएसपी सुमेध मिलिंद जाधव ने बताया कि थाना कुंवरगांव क्षेत्र में हंगामा और आपसी विवाद के मामलों में पुलिस ने कार्रवाई की है। आरोपियों को हिरासत में लेकर शांतिभंग में चालान किया गया है।