{"_id":"6438561c8c09b1cd7b0b7334","slug":"driver-operator-brought-only-ten-passengers-from-delhi-badaun-news-c-4-1-125222-2023-04-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: दिल्ली से महज दस यात्रियों को ही लेकर आ गए चालक-परिचालक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: दिल्ली से महज दस यात्रियों को ही लेकर आ गए चालक-परिचालक
विज्ञापन
- वेतन से पांच-पांच सौ रुपये कटौती, जिले का सबसे व्यस्त रूट है बदायूं-दिल्ली मार्ग
संवाद न्यूज एजेंसी
बदायूं। रोडवेज बस में दिल्ली से सिर्फ दस यात्रियों को लाना परिवहन निगम के चालक-परिचालक को महंगा पड़ गया। निगम के अधिकारियों ने इसे नुकसान मानते हुए चालक और परिचालक के वेतन से पांच-पांच सौ रुपये की कटौती कराई है।
परिवहन निगम के अनुसार दिल्ली-बदायूं रूट सबसे व्यस्त माना जाता है। इस रूट पर हर समय रोडवेज बसों का संचालन होता है। निगम की सबसे ज्यादा बसें भी इसी रूट पर दौड़ती हैं। इस रूट पर सबसे ज्यादा यात्री भी आते-जाते हैं। इसके बावजूद एक बस के चालक-परिचालक दिल्ली से महज दस यात्रियों को ही लेकर बदायूं आ गए। इससे परिवहन निगम को घाटा उठाना पड़ा।
बताते हैं कि चालक प्रमोद शुक्ला और परिचालक धीरेंद्र वाया बिल्सी होते हुए दिल्ली आने-जाने वाली रोडवेज बस पर तैनात हैं। दो दिन पहले उन्हें वाया चंदौसी होते हुए दिल्ली को भेजा गया था। वापसी में चालक-परिचालक दस सवारियों को ही दिल्ली से ले आए। जब उन्होंने काउंटर पर धनराशि जमा की तो अधिकारी हैरान रह गए।
विज्ञापन
एआरएम अशोक कुमार ने इसे नुकसान मानते हुए चालक-परिचालक के वेतन से पांच-पांच सौ रुपये की कटौती की है। एआरएम ने बताया कि चालक-परिचालक ने परिवहन निगम के नियमों का उल्लंघन किया है। इससे उनके वेतन से कटौती की गई है।