{"_id":"6a529a640d127aacb0007684","slug":"dr-manveer-singh-appointed-dean-of-the-faculty-of-education-at-rohilkhand-university-badaun-news-c-123-1-sbly1001-168228-2026-07-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: रुहेलखंड विश्वविद्यालय के शिक्षा संकाय के डीन बने डॉ. मनवीर सिंह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: रुहेलखंड विश्वविद्यालय के शिक्षा संकाय के डीन बने डॉ. मनवीर सिंह
विज्ञापन
डॉ.मनवीर सिंह
बदायूं। महात्मा ज्योतिबा फुले रुहेलखंड विश्वविद्यालय बरेली ने नेहरू मेमोरियल शिव नारायण दास डिग्री कॉलेज बदायूं के बीएड विभागाध्यक्ष डॉ. मनवीर सिंह को शिक्षा संकाय का डीन नियुक्त किया है।
डॉ. मनवीर सिंह शिक्षा और प्रशासनिक क्षेत्र में लंबे समय से सक्रिय रहे हैं। इससे पहले वह महात्मा ज्योतिबा फुले रुहेलखंड विश्वविद्यालय में एनएसएस कार्यक्रम समन्वयक की जिम्मेदारी निभा चुके हैं। इसके अलावा वह जिला बाल कल्याण समिति बदायूं के अध्यक्ष, एनएमएसएन दास डिग्री कॉलेज के मुख्य अनुशासक व इग्नू अध्ययन केंद्र के समन्वयक भी रह चुके हैं।
शिक्षा और शोध के क्षेत्र में उनके अनुभव व प्रशासनिक दक्षता को देखते हुए विश्वविद्यालय ने उन्हें शिक्षा संकाय के डीन का महत्वपूर्ण दायित्व सौंपा है। महाविद्यालय परिवार ने इसे संस्थान के लिए गौरवपूर्ण उपलब्धि बताते हुए डॉ. मनवीर सिंह को बधाई दी और उनके सफल कार्यकाल की शुभकामनाएं दीं।