{"_id":"65a1988d89c9cc3ad20810e4","slug":"dr-kamala-maheshwari-will-participate-in-the-biggest-poetry-conference-badaun-news-c-123-1-bdn1001-11558-2024-01-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: सबसे बड़े कवि सम्मेलन में हिस्सा लेंगी डॉ. कमला माहेश्वरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: सबसे बड़े कवि सम्मेलन में हिस्सा लेंगी डॉ. कमला माहेश्वरी
विज्ञापन
बदायूं। विश्व का सबसे बड़ा वर्चुअल कवि सम्मेलन ''''''''बुलंदी'''''''' संस्था के तत्वावधान में विश्व हिंदी दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित किया जाएगा। कवि सम्मेलन को हॉवर्ड वर्ल्ड रिकॉर्ड लंदन की ओर से विश्व रिकॉर्ड में दर्ज किया जाएगा। इस आयोजन में बदायूं से वरिष्ठ कवयित्री डॉ. कमला माहेश्वरी को भी संस्था के संस्थापक कवि बादल बाजपुरी एवं संरक्षक पंकज प्रकाश ने काव्य पाठ के लिए आमंत्रित किया है।
कमला माहेश्वरी कई महाविद्यालयों में एसोसिएट प्रोफेसर के पद पर अध्यापन करती रहीं हैं। उन्होंने बताया कि कवि सम्मेलन का प्रसारण लंदन, ऑस्ट्रेलिया, कनाडा आदि देशों में भी होगा जो 16 जनवरी तक अनवरत चलेगा। उनका काव्यपाठ शनिवार को सुबह आठ बजे होगा। उन्होंने कहा कि संस्था वर्ष 2021 में 207 घंटे और 2022 में 400 घंटे अनवरत वर्चुअल कवि सम्मेलन आयोजित करवाकर दो बार वर्ल्ड रिकॉर्ड बना चुकी है इसे इंडिया वर्ल्ड रिकॉर्ड में भी दर्ज किया गया है। संवाद