फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Dr kalam

कमाल के ‘कलाम’ तुम्हें आखिरी ‘सलाम’

Fri, 31 Jul 2015 12:37 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला बदायूं
ब्यूरो, अमर उजाला बदायूं Updated Fri, 31 Jul 2015 12:37 AM IST
विज्ञापन
Dr kalam
श्रद्धांजलि सभा में सैकड़ों लोगों ने नम आंखों से सबके चहेते डॉ. कलाम को श्रद्धासुमन अर्पित किए। आबिद रजा, डीएम शंभूनाथ, चेयरमैन फात्मा रजा ने शोकसभा में कहा डॉ. कलाम के निधन पर अमेरिका में व्हाइट हाउस पर ध्वज झुकाया गया।  आबिद रजा ने कहा कि काम अच्छे हों, तो दिलों में बेहद आसानी से उतरा जा सकता है। यही कलाम साहब ने किया। डीएम शंभूनाथ ने कहा कि ऐसे महापुरुषों की जय हो, जिनके लिए मृत्यु और वृद्धावस्था का कोई भय नहीं। शोक सभा में डॉ. अक्षत अशेष, राजीव राज, अशोक खुराना, डॉ. सुरेश चंद्र नौगरिया, डॉ. इत्तेहाद आलम, खिजर अहमद, डॉ. योगेश्वर सिंह समेत सभासद शकुंतला राठौर, ग्रीश शुक्ला, अबूबक्र, फिरोज खां, जनीव, शमशाद आदि के अलावा ईओ ललतेश सक्सेना, बड़े बाबू रजनीश शर्मा आदि मौजूद थे।
विज्ञापन


 
मिलाइलमैन को सुपुर्दे-खाक होते देख रोक नहीं सके लोग अपने आंसू
बदायूं। भूतपूर्व राष्ट्रपति एवं मिसाइलमैन डॉ.एपीजे अब्दुल कलाम के निधन से हर कोई दुखी है। गुरुवार को जब लोगों ने  टेलीविजन पर उन्हें सुपुर्दे-खाक होते देखा तो वह अपने आंसू रोक नहीं सके । लोगों ने कहा कि  वह वास्तव में एक सच्चे राष्ट्र भक्त थे,उन्हें हर हिंदुस्तानी कभी भूल नहीं पाएगा। आज भी तमाम स्थानों पर शोक सभाएं करके मिलाइलमैन को श्रद्धाजंलि अर्पित की गईं।
विज्ञापन

सपा कार्यालय पर हुई शोकसभा में जिलाध्यक्ष एवं पिछड़ा वर्ग वित्त विकास निगम के अध्यक्ष बनवारी सिंह यादव,विधायक ओमकार सिंह यादव, आशीष यादव,आशुतोष  मौर्य, आबिद रजा, पूर्व विधायक प्रेमपाल सिंह यादव, विमलकृष्ण अग्रवाल,योगेंद्र गर्ग,सुरेश पाल सिंह चौहान, राजेंद्र पाठक,हरप्रसाद सिंह पटेल, डॉ.यासीन उस्मानी,सर्वेश यादव, बलवीर सिंह यादव आदि थे।े                                                     
विज्ञापन
विज्ञापन

बीआरसी जगत पर हुई शोक सभा में खंड शिक्षाधिकारी सोमनाथ विश्वकर्मा ने उनके जीवन पर विस्तार से प्रकाश डाला। शोकसभा में एबीआरसी सुभाष चंद्र, डॉ.पंकज,प्राथमिक शिक्षक संघ की ब्लाक अध्यक्ष सीमा यादव आदि मौजूद रहे।
उझानी। समाजसेवा समिति के अध्यक्ष राहुल तूफानी ने पूर्व राष्ट्रपति अब्दुल कलाम के निधन पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए उन्हें देश का महान सपूत करार दिया। वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप क्षत्रिय महासभा के पदाधिकारियों ने शोकसभा ने भी कर पूर्व राष्ट्रपति को श्रद्घांजलि अर्पित की। शोकसभा में ओमप्रकाश चौहान, जेपी सिंह सोलंकीए अचलेश कुमार सिंह, नरेंद्र सिंह सोलंकी, राजू चौहान, एनके सिंह चौहान, कुशलपाल, आरपी सिंह, कृष्णपाल, विनोद कुमार, मनोज सोलंकी, संजय चौहान, धीरेंद्र सोलंकीए, शैलेष चौहान, कुशल राघव और शेलेंद्र सिंह आदि मौजूद थे।
कादरचौक। बीआरसी केंद्र पर प्रशिक्षु शिक्षकों ने भी उनके निधन पर शोक व्यक्त किया। सह समन्वयक केपी सिंह आदि मौजूद रहे। कालसेन बाबा स्कूल राजकीय इंटर कॉलेज गढ़ी बाबा स्कूल, दाताराम इंटर कॉलेज, ललुआ नगला में भी दुख व्यक्त किया गया।

दबतोरी। कुमारी मंजूलता मैमोरियल में हुई शोकसभा में प्रधानाचार्य चंद्रपाल सिंह, उदयभान सिंह, वीरेश कुमार सिंह, दीपिका रानी, लूसी गंगवार आदि रहे।

बदायूं में बनेगी मिसाइल मैन की यादगार
बदायूं। आबिद रजा ने बातचीत में कहा कि डॉ. कलाम से हर किसी को प्रेरणा लेनी चाहिए। उनके नाम से ऐसा काम हो जो हर किसी के लिए यादगार बने। कहा कि वह कलाम साहब के नाम से द्वार, रोड का नामकरण कराएंगे। नगर पालिका बोर्ड में इसका प्रस्ताव रखा जाएगा। जल्द ही इस पर काम शुरू होगा। कुछ ऐसा किया जाएगा जो शहर के लिए यादगार हो। उन्होंने कहा कि डॉ. कलाम का आने वाला जन्मदिन भी ऐतिहासिक ढंग से मनाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed