फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Dr kalam

सदियों तक याद आएगी कलाम की सादगी

Tue, 28 Jul 2015 11:56 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला बदायूं
ब्यूरो, अमर उजाला बदायूं Updated Tue, 28 Jul 2015 11:56 PM IST
विज्ञापन
जिला पंचायत सभागार में अध्यक्ष पूनम यादव ने पूर्व राष्ट्रपति के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी। कलेक्ट्रेट में ढीएम शंभू नाथ, अपर जिलाधिकारी प्रशासन अशोक कुमार श्रीवास्तव, अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व राजेंद्र प्रसाद यादव, नगर मजिस्ट्रेट विजय बहादुर सिंह, वरिष्ठ कोषाधिकारी प्रवीन कुमार त्रिपाठी, तथा जिला सूचना विज्ञान अधिकारी राजेश शर्मा सहित कलेक्ट्रेट परिसर स्थित अन्य सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने उनको भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी।
विज्ञापन

जिला पंचायत अध्यक्ष पूनम यादव ने कहा है कि कलाम साधारण जीवन यापन करने वाले महान व्यक्त्वि के धनी थे, उनके योगदान को सदियों तक नहीं भुलाया जा सकता। जिलाधिकारी ने कहा कि भले ही कलाम संसार से अलविदा कह गए हों, लेकिन देश के प्रत्येक नागरिक के दिल में निवास करते थे, उनका स्वभाव और चरित्र हमेशा दुनिया में जिंदा रहेगा। कलेक्ट्रेट परिसर स्थित जिला कोषागार में भी अधिकारियों, कर्मचारियों द्वारा दो मिनट का मौनधारण किया गया। शोक सभा में शकील अहमद, अकरम, भूप सिंह, राजेश चन्द्र सक्सेना, हरिप्रसन्न शर्मा, राम बहादुर, मोहित रस्तोगी, सहित अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे। जिला पंचायत में पूर्व एमएलसी भारत सिंह यादव, जिला पंचायत सदस्य दुर्वेश यादव सहित एएमए हरिपाल सिंह यादव, अभियन्ता संजय कुमार, अवर अभियन्ता हरिओम नारायण, प्रशासनिक अधिकारी विनोद कुमार सहित वरिष्ठ पत्रकार हामिद अली खां राजपूत भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन

शहर के द्रोपदी देवी सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कालेज में हुई शोकसभा में प्रधानाचार्य डॅा.रविशरण सिंह चौहान, महावीर सिंह, आर्येंद्र सिंह, गजेंद्र सिंह, रामभजन शाक्य, रामौतार शर्मा, दीपक मिश्रा, स्कंद कुमार, अनुरोध शंखधार आदि थे। टिथोनस इंटरनेशनल स्कूल में बच्चों ने कैंडिल जलाकर नम आंखों से श्रद्धांजलि दीं। प्रबंध निदेशक शरद बंसल, प्रधानाचार्य डॉ.श्यामेश, नकी अहमद,फिरदौस, शीर्षा, कुलदीप साहू, विपिन सक्सेना, शिप्रा अरोरा, मनप्रीत कौर, शिवांगी शंखधार आदि थे। प्राथमिक विद्यालय मझिया में बच्चों ने शोकसभा करके श्रद्धांजलि अर्पित की। इस मौके पर प्रधानाध्यापिका नमिता राठौर, शिक्षक राजीव कुमार आदि थे। उच्च प्राथमिक विद्यालय में इंचार्ज प्रधानाध्यापिका गीता सिंह, शिक्षिका संगीता रस्तोगी, श्वेता गुप्ता, प्रतिभा सिंह आदि थे। भगवान परशुराम विद्या मंदिर में भी शोक व्यक्त किया गया। प्रधानाचार्य भीष्मदेव मिश्र, राजकुमार यादव, हिमांशु भारद्वाज, घनेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे। आल इंडिया मोमिन कांफ्रेंस ने भी दुख व्यक्त किया। शोकसभा में एम जुबैर अहमद अलीग, मुफीद आलाम खां, डॉ.आकिल आदि थे। मदरसा आसिफुल उलूम में प्रबंधक नजमुल हसन अंसारी, तजम्मुल हसन आदि थे। जिला सर्वोदय मंडल की शोकसभा में प्रांतीय पदाधिकारी संतभगवान सिंह, स्वतंत्र प्रकाश, धर्मेंद्रपाल सिंह आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

न्यू नेहरु पब्लिक स्कूल में प्रधानाचार्य पवन शंखधार, प्रबंधक कुलदीप सक्सेना आदि थे। हमारा बचपन स्कूल में बच्चों ने मोमबत्तियां जलाकर श्रद्धांजलि अर्पित की। शिवदेवी सरस्तवी विद्या मंदिर इंटर कालेज में प्रधानाचार्य रामनिवास राजपूत आदि थे। रिसौली में हुई शोकसभा में मंगलीराम शर्मा, कृष्ण गोपाल शर्मा, दुष्यंत शर्मा, मुन्ना बाबू शर्मा, पंकज नागेंद्र, कुलदीप तिवारी आदि थे।
सैय्यद मुनव्वर अली मेमोरियल स्कूल में प्रधानाध्यापिका शगुीप्ता खातून, आभा रानी आदि थीं। केदारनाथ महिला इंटर कालेज में इंचार्ज प्रधानाचार्या डॉ.अमलेश गुप्ता, युवा कांग्रेस की शोकसभा में इजहारुल रहमान, नदीम गौहर, नीरज कुमार आदि थे। पूर्व शिक्षक नेता जगदीश चंद्र पांडेय के आवास पर हुई शोकसभा में उनके अलावा संतोष कुमार, जगदम्बा सहाय, राजीव कुमार, सचिन आदि थे। भाजपा की शोकसभा में जिलाध्यक्ष प्रेमस्वरुप पाठक, पूर्व विधायक महेश चंद्र गुप्ता, पूर्वमंत्री भगवान सिंह शाक्य, पूर्व विधायक अवनीश कुमार सिंह, राजीव कुमार सिंह, दीपमाला गोयल, हरीश शाक्य, सुधीर श्रीवास्तव आदि थे। अखिल भारतीय पंचायत परिषद की शोकसभा में इसरार अहमद, दिनेश मौर्य, भगवान दास, शब्बू आदि थे। जिला कांग्रेस कार्यालय पर हुई शोकसभा में प्रदेश महासचिव ओमकार सिंह,मुन्ना लाल सागर, शेखर साहू, वीरपाल सिंह, शमशाद आदि थे। भाकिूयू ने दुख व्यक्त किया। इस मौैके पर सोहनपाल, जमुना सिंह फौजी, वीरपाल वघेल, रोहिताश सिंह आदि थे। भारतीय संगोष्ठ की शोकसभा में अमन मयंक शर्मा आदि थे।  
सेंटर फॉर अल्टरनेटिव दलित मीडिया की की शोकसभा में रविंद्र भोसले, लक्ष्मीदेवी आदि थे। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की शोकसभा में योगेश कुमार, सिद्धांत सिंह, विश्वप्रताप, मोहित शर्मा, विवेक आदि रहे। बतूलन नसीर उद्दीन मैमोरियल तराना कन्या इंटर कालेज की शोकसभा में प्रधानाचार्य धनीराम सगर, समरीन आफताब आदि थे। कश्यप समाज की शोकसभा में ज्वाला प्रसाद कश्यप, रामवीर कश्यप, खुन्नूलाल, विशन दयाल आदि थे। मुलायम सिंह यूथ ब्रिगेड की शोकसभा में रोहित कुमार,रवेंद्र शाक्य, हरीश कुमार रहे। राजकीय महाविद्यालय में प्राचार्य डॉ.एसपी खरे, डॉ.शिवपालसिंह, डॉ.राधेश्याम सिंह आदि थे। पंजाबी समाज सेवा समिति की शोकसभा में नरेंद्र दुआ, गुरदीप सिंह, सुशील धीगड़ा, सरदार परविंद सिंह, हरीश बजाज आदि थे। समग्र विकास संस्थान की शोकसभा में राजकुमार शर्मा,भूपेंद्र सिंह भदौरिया आदि थे। उरैना प्राथमिक विद्यालय के प्रभारी प्रधानाध्यापक राशिद, वैन के प्रधानाध्यापक सौरभ श्रीवास्तव ने भी दुख व्यक्त किया है।
संस्कार भारतीय ने भारत रत्न डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम को  भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की। दो मिनट का मौन धारण कर उनकी सादगी,  सहजतता, देशप्रेम के आदर्शों को आत्मसात करने का संकल्प लिया गया। इस मौके  पर प्रादेशिक के मंत्री डॉ. विष्णु प्रकाश मिश्र ने गुरु पूर्णिमा सादगी से  मनाने का सुझाव रखा। श्रद्धांजलि देने वालों में अशोक खुराना, सतीश चंद्र  शर्मा, प्रदीप रायजादा, डॉ. मदन मोहन,  आर्येंद्र प्रकाश वर्मा, विवेक  खुराना, कामेश पाठक, अभिषेक, डॉ. प्रतिभा मिश्रा, उमा शर्मा, डा.व्यथित  शामिल थे।
जीलॉट पब्लिक स्कूल में बच्चों  एवं स्टाफ ने मौन धारण कर श्रद्घाजंलि दी । प्रधानाचार्या विधि कपूर एवं  डायरेक्टर अनिल बाबू ने उनके निधन को अपूर्ण क्षति करार दिया।
भारतीय  एकता परिवार के तत्वाधान में संस्था के मुख्यालय पर पूर्व राष्ट्रपति के  निधन तथा पंजाब में हुए आंतकी  हमले में शहीद जवानों की स्मृति में शोकसभा आयोजित की गई। सभा में संयोजक  सचिन सूर्यवंशी, जफर उददीन, सुजीत कुमार, सोनू शर्मा, गौरव रस्तोगी, गौरव  गुप्ता ,रामू कश्यप, राजीव कुमार, नितिन श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।
इंसेट-
दो अगस्त तक रहेगा राजकीय शोक
बदायूं। अपर जिला मजिस्ट्रेट (प्रशासन) अशोक श्रीवास्तव के अनुसार भूतपूर्व राष्ट्रपति डॉ.एपीजे अब्दुल कलाम के निधन पर प्रदेश भर में दो अगस्त तक दोनों दिवसों को सम्मलित करते हुए सात दिन का राजकीय शोक मनाया जाएगा। इस अवधि में जहां राष्ट्रीय ध्वज नियमित रूप से फहराया जाते हैं,वहां राष्ट्रीय ध्वज झुकाए जाएंगे (हाफ मास्ट पर रहेंगे) तथा इस दौरान कोई शासकीय मनोरंजन तथा भोज आदि के कार्यक्रम आयोजित नहीं किए जाएंगे।


शिक्षक नेता जगदीश को कलाम के हाथों मिला था पुरस्कार

बदायूं। उत्तर प्रदेश प्राथमिक शिक्षक संघ के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष,राष्ट्रीय शिक्षक जगदीश चंद्र पांडेय भी डॉ.एपीजे अब्दुल कलाम आजाद से मिल चुके हैं। उनके निधन से श्री पांडेय भी दुखी हैं। उन्होंने बताया कि पांच सितंबर 2004 शिक्षक दिवस की बात है। जब विज्ञान भवन दिल्ली में कलाम साहब को राष्ट्रपति के रूप में सभी स्तरों के शिक्षकों को राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार से सम्मानित करना था। कार्यक्रम का समय अपराह्न एक बजे का था। इससे पूर्व पुरस्कार प्राप्त करने के तरीके  का रिहर्सल हुआ। जिसमें निर्देशित किया गया था कि कोई भी शिक्षक महामहिम से पुरस्कार प्राप्त करते समय हाथ नहीं मिलाएगा और न ही चरण स्पर्श करेगा। अथवा प्रश्न करेगा। बताया-जब वह मंच पर पहुंचे तो उन्होंने दिए गए निर्देशानुसार मात्र अभिवादन किया परंतु कलाम साहब ने अपना हाथ आगे बढ़ा दिया। फलस्वरूप उन्हें भी अपना हाथ आगे बढ़ाकर मिलाना पड़ा। उसी दिन का दूसरा वाक्या है जब सभी पुरस्कृत शिक्षकों की सांय राष्ट्रपति भवन में जलपान का कार्यक्रम था। कलाब साहब शिक्षकों से मिलने पहुंचे और घूम-घूमकर शिक्षकों का हालचाल पूछा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed