फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Dozens of sacks of paddy fell on the car from the overloaded tractor-trolley

Budaun News: ओवरलोड ट्रैक्टर-ट्रॉली से कार पर गिरे धान के दर्जनों कट्टे

Fri, 08 Nov 2024 01:39 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 08 Nov 2024 01:39 AM IST
विज्ञापन
Dozens of sacks of paddy fell on the car from the overloaded tractor-trolley
उझानी में आंबेडकर चौराहे के पास धान की बोरियां गिरने से क्षतिग्रस्त कार। स्रोत- जागरूक नागरिक
उझानी। ओवरलोड ट्रैक्टर-ट्रॉली से गिरे धान के कट्टों की चपेट में आने से कार क्षतिग्रस्त हो गई। चालक समेत कार सवार दोनों युवकों को कूद कर जान बचानी पड़ी। हादसे के बाद ट्रैक्टर चालक को पकड़कर पुलिस को सौंप दिया गया है।
विज्ञापन

हादसा बृहस्पतिवार अपराह्न करीब तीन बजे दिल्ली रोड मोड़ स्थित आंबेडकर चौराहे पर हुआ। कृषि उत्पादन मंडी समिति से धान की कट्टे लादकर गोदाम की ओर निकली ट्रैक्टर-ट्रॉली चौराहे के पास पहुंची, उसी दौरान ट्रैक्टर के सामने साइकिल सवार आ गया। उसे बचाने की कोशिश में ट्रैक्टर चालक ने कट मारा, तभी ट्रॉली से धान के कट्टे गिरने शुरू हो गए। धान के कट्टे ट्रॉली के बराबर से निकली कार की छत पर गिरे। कार की छत क्षतिग्रस्त होने के साथ अगला शीशा भी टूट गया।
विज्ञापन

कार चालक श्रीनारायणगंज मोहल्ला निवासी शिवम सोलंकी और उनके दोस्त जान बचाने के लिए खिड़की खोलकर कूद पड़े। हादसे के दौरान आसपास के लोगों की भीड़ लग गई। वाहनों की कतार भी लग गई। शिवम समेत उनके परिचित लोगों ने ट्रैक्टर चालक को पकड़ लिया। दोनों के बीच कहासुनी भी हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

शिवम ने बताया कि हादसे की असल वजह ओवरलोडिंग रही है। वह अपने दोस्त के साथ कार से नहीं कूदते तो उनकी जान पर बन आती। आरोपी ट्रैक्टर चालक कोतवाली पुलिस के हवाले कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed