फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Dowry death case registered against four people, including the husband.

Budaun News: पति समेत चार लोगों पर दहेज हत्या का केस दर्ज

Sun, 29 Mar 2026 12:25 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 29 Mar 2026 12:25 AM IST
विज्ञापन
Dowry death case registered against four people, including the husband.
जरीफनगर। थाना क्षेत्र के ग्राम मदारपुर में बीती 25 मार्च को संदिग्ध परिस्थितियों में महिला की मौत के मामले में नया मोड़ आ गया है। मायके पक्ष की तहरीर पर पुलिस ने पति समेत चार लोगों के खिलाफ दहेज हत्या का केस दर्ज कर लिया है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी पति को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, ग्राम मदारपुर निवासी प्रदीप की 25 वर्षीय पत्नी राजेश्वरी ने बीती 25 मार्च की शाम घर में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली थी। घटना की सूचना मिलते ही मायके पक्ष के लोग मौके पर पहुंच गए और हत्या का आरोप लगाते हुए हंगामा किया।
विज्ञापन

मृतका के पिता सतपाल, निवासी ग्राम पतीसा थाना इस्लामनगर, ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंचे थाना प्रभारी सुमित शर्मा ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमॉर्टम कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

बताया जा रहा है कि मृतका के एक पुत्र और एक पुत्री है। पोस्टमॉर्टम के बाद मृतका के पिता ने थाने में तहरीर देकर पति प्रदीप, देवर राजवीर, जेठ जयवीर (पुत्रगण वीरेश कुमार), ससुर वीरेश निवासी मदारपुर तथा एक अन्य महिला सुशीला निवासी लहरा, थाना जुनावई जिला संभल के खिलाफ दहेज हत्या का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई।

पुलिस ने केस दर्ज कर कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी पति प्रदीप को गिरफ्तार कर लिया। शनिवार को उसे न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed