फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Doubt over the cause of Kishanpal's death, viscera is safe

Budaun News: किशनपाल की मौत की वजह पर संशय, विसरा सुरक्षित

Mon, 28 Apr 2025 01:35 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 28 Apr 2025 01:35 AM IST
विज्ञापन
Doubt over the cause of Kishanpal's death, viscera is safe
उझानी। वनगवां में युवक पर कुल्हाड़ी से हमले करने वाले बुजुर्ग की मौत हो गई है। रविवार दोपहर शव के पोस्टमॉर्टम से मौत की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी। इसलिए विसरा प्रिजर्व कर लिया गया है।
विज्ञापन

मृतक किशनपाल (60) कोतवाली क्षेत्र के गांव वनगवां के निवासी थे। शनिवार अपराह्न करीब चार बजे गांव के ही ओमेंद्र सिंह पर हमले के बाद उनकी संदिग्ध हालात में मौत हो गई थी। पोस्ट मार्टम में मृतक के शरीर पर चोट का कोई निशान नहीं है। पोस्टमॉर्टम के बाद किशनपाल का शव उनके छोटे बेटे निशांत को सुपुर्द कर दिया गया।
विज्ञापन

निशांत ने बताया कि ओमेंद्र से उनकी परिवार की रंजिश रही है। वह उनके पिता को कई बार परेशान कर चुका है। इसी रंजिश में एक बार निशांत को जेल भी जाना पड़ा था। बताया कि पिता किशनपाल कुल्हाड़ी लेकर निकले जरूर थे, लेकिन छीनाझपटी में कुल्हाड़ी ओमेंद्र के सिर में लग गई। इसके बाद ही ओमेंद्र के परिजनों और मौके पर मौजूद लोगों ने किशनपाल को पीटते हुए घसीटा, जिससे उनकी मौत हो गई। उन्होंने अभी तक तहरीर नहीं दी है। प्रभारी निरीक्षक नीरज मलिक का कहना है कि जांच की जा रही है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

--------

नौ दिन पहले ही बेटे के पास से घर लौटे थे किशनपाल
बेटे निशांत ने बताया कि उनके पिता किशनपाल भी कई दिन तक नोएडा में रहे। नौ दिन पहले वह यह कहते हुए गांव लौट आए कि घर पर बड़े बेटे प्रशांत की दिमागी हालत ठीक नहीं है। उसका इलाज भी कराना है। निशांत ने किशनपाल के जहर गटक लिए जाने से इंकार कर दिया। कहा कि वह अगर ऐसा करते तो गांव के बाहर ताश खेल रहे ओमेंद्र सिंह समेत लोगों के पास क्यों जाते।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed