फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Doubt on nomination, police busy finding real reason

Budaun News: नामजदगी पर शक, पुलिस असल वजह तलाशने में जुटी

Fri, 16 Feb 2024 03:41 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 16 Feb 2024 03:41 AM IST
विज्ञापन
Doubt on nomination, police busy finding real reason
कुंवरगांव इलाके में सोमवार की रात को किसान की गर्दन काटकर कर दी गई थी हत्या
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बदायूं। खेत की रखवाली कर रहे किसान की गला रेतकर हत्या के मामले में गांव के ही चार सगे भाइयों के खिलाफ हत्या की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की गई। हत्या की वजह पुरानी दुश्मनी बताई गई लेकिन पुलिस को नामजदगी पर संदेह है। यही कारण है कि पुलिस नामजद आरोपियों से तीसरे दिन भी पूछताछ करती रही।
कुंवरगांव थाना क्षेत्र के गांव बिहारी की गौटिया में सोमवार रात घटना को अंजाम दिया गया था। किसान मुकद्दम उर्फ बांकेलाल (50) की धारदार हथियार से गर्दन काटकर हत्या की गई थी। मामले में भाई राजपाल की तहरीर पर पुलिस ने गांव के नेत्रपाल, गंगाधर, दीपचंद्र और भूपेंद्र चारो सगे भाइयों के खिलाफ हत्या की एफआईआर दर्ज की। सूत्रों का कहना है कि पुलिस को नामजदगी पर संदेह है।
विज्ञापन

पुलिस नामजद लोगों के साथ ही गांव के ही अन्य लोगों से पूछताछ कर रही है। पुलिस जल्द मामले का खुलासा करने का दावा कर रही है जिससे लग रहा है कि उसके हाथ ठोस सबूत लगे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
जल्द ही घटना का खुलासा होगा। जो दोषी होंगे उन्हीं को जेल भेजा जाएगा। मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। जल्दबाजी में कुछ कहना ठीक नहीं है।
- इंद्र कुमार, इंस्पेक्टर कुंवरगांव

सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी कार्यालय में वायो मैट्रिक कक्ष के बाहर लगी भीड़ । संवाद

सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी कार्यालय में वायो मैट्रिक कक्ष के बाहर लगी भीड़ । संवाद

सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी कार्यालय में वायो मैट्रिक कक्ष के बाहर लगी भीड़ । संवाद

सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी कार्यालय में वायो मैट्रिक कक्ष के बाहर लगी भीड़ । संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed