Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Double murder: Door found open with no signs of a struggle; suspicion falls heavily on someone close.

दोहरा हत्याकांड : दरवाजा खुला और संघर्ष के नहीं मिले साक्ष्य, करीबी पर गहराया शक

Sun, 15 Nov 2026 01:42 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 15 Nov 2026 01:42 AM IST
विज्ञापन
Double murder: Door found open with no signs of a struggle; suspicion falls heavily on someone close.
बदायूं के बिनावर थाना क्षेत्र के गांव कान्हा नगला में नानी-धेवते के शव घर में मिलने के बाद विला
बदायूं। गांव कान्हा नगला में घर में सोने के दौरान नियाज बानो और उनके आठ वर्षीय धेवते अफनान की हत्या ने कई सवालों को जन्म दिया है। अहम सवाल उठ रहा है कि रात में नियाज बानो घर का दरवाजा बंद कर सोई थीं तो सुबह दरवाजा खुला कैसे मिला। दोनों के गले पर निशान मिले, लेकिन पुलिस और फॉरेंसिक टीम को जांच करने के दौरान चारपाई पर किसी प्रकार के ऐसे साक्ष्य नहीं मिले, जिससे गला दबाने के दौरान नियाज बानो व अफनान ने कोई बचाव किया हो। अब सवाल उठ रहा है कि क्या सोते समय दोनों के गले दबाए गए।
विज्ञापन

महिला के कानों से कुंडल व पायजेब गायब होने पर लूट के लिए हत्या की आशंका जताई है, लेकिन लूटपाट करने वाला घर से अन्य एक भी सामान लेकर नहीं गया। कहीं ऐसा तो नहीं कि हत्या करने के बाद उसे लूटपाट की तरफ डायवर्ट किया गया हो, ताकि असल वजह सामने नहीं आ सके। फिलहाल, पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने जो साक्ष्य एकत्र किए हैं, उन्हीं के जरिये कातिलों तक पहुंचने के लिए चार टीमें जुटी हुई हैं।
विज्ञापन

पूरी वारदात में शक की सुई परिचित और किसी करीबी पर ज्यादा घूम रही है। घटनास्थल पर प्रतिक्रिया के एक भी साक्ष्य न मिलना भी करीबी की ओर से शक गहरा रहा है। नियाज बानो के दोनों बेटे इमरान (22) और इरफान (20) करीब एक माह से दिल्ली में सिलाई का काम कर रहे हैं। वहीं, नियाज बानो की बेटी हिना और फिजा की ससुराल गांव में ही है। हिना के पति आरिफ और फिजा के पति सोहेल भी दिल्ली में सिलाई का काम करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

फिलहाल, पुलिस टीमें यह जानकारी जुटा रही हैं कि शुक्रवार को नियाज बानो के घर पर कौन-कौन पहुंचे थे। उनमें कितने परिचित और कितने अजनबी थे। आसपास के घरों में भी लोगों से संदिग्ध देखे जाने वाले लोगों के बारे में जानकारी की गई है।

पति की मौत के बाद मजदूरी कर नियाज बानो ने पाले चार बच्चे
नियाज बानो के पति बंदे हसन का करीब 15 साल पहले निधन हो गया था। इसके बाद दो बेटियों और दो बेटों सहित पूरे परिवार की जिम्मेदारी उनके कंधों पर आ गई। उन्होंने मजदूरी करके अपने चार बच्चों का पालन-पोषण किया था। दोनों बेटियों की शादी गांव में ही हुई है। ग्रामीणों ने बताया कि दोनों बेटे कमाने दिल्ली चले गए। तब परिवार की आर्थिक स्थिति संभलना शुरू हुई। इसके बाद उन्होंने अपना घर भी बनवाया था। नियाज बानो घर में अकेली रहती थीं।

नानी के घर सोने की जिद ने छीन ली मासूम की जिंदगी
अफनान की मां हिना ने बताया कि अफनान अपनी नानी नियाज बानो से काफी लगाव रखता था। वह अक्सर उनके पास आकर रहता था। वह दो दिन पहले ही दिल्ली से गांव लौटा था। शुक्रवार रात भी वह खाना खाने के बाद नानी के घर सोने की जिद कर उनके साथ चला गया। किसी को अंदाजा नहीं था कि नानी के पास सोने की उसकी यही जिद उसकी जिंदगी की आखिरी रात बन जाएगी। पोस्टमॉर्टम हाउस पर मिले अफनान के पिता आरिफ ने बताया कि चार बच्चों में अफनान दूसरे नंबर का और इकलौता बेटा था। उनकी सबसे बड़ी बेटी का नाम शफिया, तीसरे नंबर की बेटी राविया और सबसे छोटी अक्षा है।

घर से 100 मीटर दूर खेत के तिराहे पर रुका डॉग स्क्वाड
दोहरी हत्या में हत्यारे तक पहुंचने के लिए पुलिस ने डॉग स्क्वाड की मदद ली। टीम का खोजी कुत्ता महिला के घर से निकलकर करीब 100 मीटर दूर एक रास्ते से निकलकर खेत के पास बने तिराहे पर जाकर रुक गया। इसके बाद पुलिस ने आसपास के रास्तों और संभावित ठिकानों की जानकारी जुटाई। डॉग स्क्वाड की इस गतिविधि को जांच का हिस्सा मानकर उसकी रिपोर्ट जांच डायरी में शामिल की गई है।

अकड़ा हुआ था महिला का शव, बच्चे के मुंह से निकल रहे थे झाग
ग्रामीणों के मुताबिक, जब दोनों के शव देखे गए तो नियाज बानो का शरीर अकड़ा हुआ था, जबकि मासूम अफनान के मुंह से झाग निकल रहे थे। ग्रामीणों ने आशंका जताते हुए बताया कि वारदात शनिवार सुबह करीब 9 बजे शव मिलने से करीब 10 से 12 घंटे पहले हुई होगी। एक युवक ने वहां पर बताया कि जब उसने घर के अंदर जाकर देखा, तो दोनों के शरीर ठंडे थे। इससे आंशका है कि दोनों की रात में हत्या की गई।

आबिद ने पोस्टमॉर्टम हाउस पर परिजनों से की बात, जल्द खुलासे की मांग

बदायूं। कान्हा नगला गांव में दोहरे हत्या कांड की सूचना पर पूर्व मंत्री आबिद रजा ने पोस्टमॉर्टम हाउस पर पहुंचकर मृतकों के परिजनों से बात की और परिवार को सांत्वना दी। पूर्व मंत्री ने कहा, यह घटना इंसानियत को कलंकित करने वाली है। एसएसपी से फोन पर बात कर घटना का खुलासा करने व दोषियों को सख्त से सख्त दिलाने की मांग की। आबिद रजा ने मृतकों के परिजनों को हर संभव मदद करने का आश्वासन दिया। संवाद

तीन डॉक्टरों के पैनल ने किया पोस्टमॉर्टम

कान्हा नगला गांव में महिला नियाज बानो और उसके धेवते अफनान के शव घर में मिलने के बाद उनका पोस्टमॉर्टम कराया गया। देर शाम आई पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में दोनों की मौत का कारण गला दबाने के दौरान दम घुटने से होना आया है। दोनों के पोस्टमॉर्टम कागजों के देरी से पहुंचने के कारण देर शाम तक हो पाए। पुलिस ने दोनों के पोस्टमॉर्टम वीडियोग्राफी और पैनल से कराया।

पुलिस कॉल डिटेल और सीडीआर की भी करा रही जांच

महिला के घर उसका और उसके धेवते के शव मिलने के बाद पुलिस ने अपनी जांच का दायरा बढ़ाया। जांच में पुलिस महिला के करीबियों के मोबाइल फोन की कॉल डिटेल भी खंगाल रही है। कॉल डिटेल और सीडीआर से निकले साक्ष्य को पुलिस अपनी जांच में शामिल कर कार्रवाई को आगे बढ़ाएगी।

अफनान के दादा नरु आलम की तहरीर पर अज्ञात हत्यारोपी के खिलाफ केस दर्ज
अफनान के दादा नरु आलम की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात हत्यारोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। तहरीर देकर नरु आलम ने पुलिस को बताया कि दो दिन पहले उनकी समधिन नियाज बानो दिल्ली से अफनान को साथ लेकर गांव पहुंची थीं। उसके बाद शुक्रवार की रात वह उनके घर से खाना खाने के बाद अपने घर सोने चली गई थी। इसके बाद शनिवार की सुबह उनकी बहू हिना ने जाकर देखा, तो उनकी समधिन का शव जमीन पर पड़ा था। अफनान का शव कमरे के बाहर चारपाई पर पड़ा था। सूचना पर मिलने पर हम सब वहां पहुंचे, इसके बाद नियाज बानो को उठाकर हमने चारपाई पर लिटा दिया। उनके गले पर चोट और नीलेपन के निशान मिले।

एसएसपी बोलीं-कुंडल लूट की बात संदिग्ध, महिला के कानों में नहीं दिखे छेद
एसएसपी अंकिता शर्मा ने बताया कि कुंडल लूट की बात संदिग्ध है। महिला नियाज बानो के कानों में कुंडल पहनने के छेद नहीं थे। न ही जांच में ऐसा लगा कि कानों के कुंडल निकाले गए हैं। ऐसे में नियाज बानो की बेटी द्वारा कुंडल लूट ले जाने की बात की जांच की जा रही है। कई बिंदुओं पर जांच की जा रही है। करीबी व्यक्ति पर ज्यादा शक है। पूरे घर में किसी चीज को नहीं छुआ गया है।

डीआईजी ने किया घटनास्थल का निरीक्षण
डीआईजी मुनिराज जी ने शनिवार की शाम एसपी सिटी व सीओ के साथ दोहरे हत्याकांड पर जाकर निरीक्षण किया और अफसरों को जल्द खुलासा करने के निर्देश दिए। इस हत्याकांड का खुलासा करने के लिए सीओ सिटी के नेतृत्व में चार टीमें जुटी हुई हैं।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed